वेब सीरीज

Lock Upp 2: "खाने तक के पैसे नहीं...", ट्रोलिंग के बीच Shivangi Joshi की बहन Sheetal Joshi ने तोड़ी स्ट्रगल पर चुप्पी

लॉक अप 2 में दिखाई दे रहीं टीवी अदाकारा शिवांगी जोशी की बहन शीतल ने स्ट्रगलिंग डेज के बारे में चर्चा करते हुए बताया है कि उनके परिवार के पास एक वक्त खाने तक के पैसे नहीं थे।

Image

Lock Upp: "खाने तक के पैसे नहीं...", ट्रोलिंग के बीच Shivangi Joshi की बहन ने तोड़ी स्ट्रगल पर चुप्पी

KEY HIGHLIGHTS
  • शिवांगी जोशी ने परिवार के बुरे दिनों का किया था खुलासा
  • इंटरनेट पर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस शिवांगी
  • शिवांगी की बहन शीतल ने किया बचान

टीवी अदाकारा शिवांगी जोशी ने लॉक अप 2 (Lock Upp 2) में अपनी जिंदगी का बड़ा सीक्रेट शेयर करते हुए बताया कि एक वक्त ऐसा भी था, जब उनके परिवार के पास खाना खाने के भी पैसे नहीं थे। शिवांगी के इस खुलासे के बाद उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल होने लगा, जिसमें वो कहती दिख रही हैं कि उनके पिता आर्मी में थे। लोगों ने इस वीडियो को शेयर करते हुए शिवांगी जोशी को ट्रोल कर दिया, जिसके बाद अब उनकी बहन शीतल ने सामने आकर अपनी बात रखी है और ट्रोल्स को जवाब दिया है कि शिवांगी ने लोगों को झूठ नहीं कहा है। एक वक्त उनके परिवार ने बुरे दिन देखे हैं।

Shivangi Joshi को ट्रोल करने वालों को बहन Sheetal Joshi ने बताया सच

शिवांगी जोशी की बहन शीतल ने ट्रोल्स को जवाब देने के लिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी बात रखी है। शीतल ने वायरल हो रहे वीडियो के बारे में बात करते हुए कहा है कि ऐसा बहुत कुछ है, जिसके बारे में लोगों को पता तक नहीं है। शीतल वीडियो में कहती दिख रही हैं, "अब बात करते हैं उसकी ब्रेड बटर वाली। असने अपने सीक्रेट में ये कहीं मेंशन नहीं किया है कि हम पैदायशी गरीब थे...। उसने ये चीज बोली है... हमारे पापा को बिजनेस में बहुत बड़ा लॉस हो गया था, इसलिए हमारे पास खाने तक के पैसे नहीं थे।"

Shivangi Joshi ने झूठ नहीं बोला

शीतल ने आगे अपनी बहन का बचाव करते हुए कहा, "मैंने इंस्टाग्राम पर ये भी देखा लोग लिख रहे हैं अरे तुम्हारे पापा तो आर्मी में थे। तुम्हारा तो बहुत बड़ा घर था। ऐसे लोगों से मैं कहना चाहती हूं कि हम कैसे दिखते हैं और कहां रहते हैं, इससे हमारी परेशानियों का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।" शीतल द्वारा दी गई सफाई के बाद ये देखना दिचचस्प रहेगा कि आने वाले दिनों शिवांगी को लोगों से सपोर्ट मिलता है या फिर नहीं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article