एजुकेशन

NVS Class 6 Admission: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में 665 सीटों पर एडमिशन के लिए आज आवेदन की आखिरी तारीख, जल्द करें अप्लाई

NVS Class 6 Admission Form Last Date: जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST) 2027 कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आज यानी 31 जुलाई 2026 को आवेदन की आखिरी तारीख है। जिन योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है वो ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Image

NVS Class 6 Admission Form Last Date: एनवीएस क्लास 6 में एडमिशन के लिए आवेदन की आखिरी तारीख

NVS Class 6 Admission Form Last Date: यदि आप भी अपने बच्चे का एडमिशन नवोदय विद्यालय में करवाना चाहते हैं को आपके लिए अहम सूचना है। जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST) 2027 कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आज यानी 31 जुलाई 2026 को आवेदन की आखिरी तारीख है। जिन योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है वो ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यहां आप आवेदन व एंट्रेंस एग्जाम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

NVS Class 6 Exam Date: कब होगी JNV कक्षा 6 में एडमिशन की परीक्षा

बता दें जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन के लिए परीक्षा 28 नवंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। वहीं रिजल्ट मार्च या अप्रैल 2027 में आयोजित होने की संभावना है। इस बार परीक्षा पहले की तुलना में जल्दी आयोजित की जा रही है।

JNVST Class 6 Admission Eligibility: जेएनवी कक्षा 6 में एडमिशन के लिए योग्यता

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आवेदन करने के लिए छात्र 2026-2027 सेशन में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ाई किया होना चाहिए। साथ ही उस जिले का वास्तविक निवासी होना चाहिए जहां एडमिशन के लिए अप्लाई किया जा रहा है।

NVS Class 6 Admission Form 2027-28: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले NVS की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर NVS Class 6 Admission 2026 Registration लिंक पर क्लिक करे
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

NVS Class 6 Admission: 75 पर्सेंट सीटें ग्रामीण इलाकों के लिए

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण इलाकों से आने वाले बच्चों के लिए आरक्षित होती हैं। इसके अलावा 25% सीटों पर एडमिशन दोनों शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। ध्यान रहे यहां एडमिशन के लिए एंट्रेंस देने का केवल एक मौका होता है।

NVS Class 6 Admission Syllabus: नवीएस क्लास 6 एंट्रेंस एग्जाम का शेड्यूल

एनवीएस कक्षा 6 में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम 2 घंटे का होता है। एग्जाम सुबह 11 बजकर 30 मिनट से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें 100 मार्क्स के कुल 80 सवाल पूछे जाते हैं, जिसमें मेंटल एबिलिटी टेस्ट से 50 मार्क्स के 40 सवाल, लैंग्वेज टेस्ट के लिए 25 मार्क्स के 20 सवाल, अर्थमेटिक टेस्ट के 25 नंबर के 20 सवाल शामिल होते हैं। यहां प्रत्येक सही उत्तर के 1.25 मार्क्स दिए जाते हैं। निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article