एजुकेशन

RBSE 12th Class Result 2026 OUT: जारी हुआ राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड करें मार्कशीट

BSER Rajasthan Board 12th Class Result 2026 Declared: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद अब लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Rajasthan Board 12th Result: राजस्थान बोर्ड 12th रिजल्ट जारी

RBSE Rajasthan Board 12th Class Result 2026 OUT: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद अब लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। उदयपुर कलेक्टर कार्यालय से राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम जारी किया। राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र अपना रोल नंबर दर्ज कर आसानी से परिणाम देख सकते हैं। ऑनलाइन मार्कशीट में विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल की स्थिति दी गई है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें, जबकि मूल अंकतालिका उन्हें संबंधित स्कूलों से बाद में प्राप्त होगी।

पिछले वर्षों की तरह इस बार भी बोर्ड ने तीनों स्ट्रीम- आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का परिणाम एक साथ जारी किया है। साथ ही, टॉपर्स की सूची भी जारी की गई है, जिसमें मेधावी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही रिजल्ट चेक करें और किसी भी अफवाह या फर्जी लिंक से बचें।

कैसा रहा रिजल्ट

9.50 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों का परिणाम हुआ जारी! कला, वाणिज्य, साइंस तीनों संकाय का परिणाम हुआ जारी। 12वीं विज्ञान का परिणाम रहा 97.52%, 12वीं वाणिज्य का 98.64%, 12वीं कला वर्ग का 97.54% रहा है।

How to Check RBSE 12th Result 2026 Online: ऑनलाइन कैसे देखें?

  • स्टेप 1- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप 2- अब विंडो ओपन होने पर होमपेज में 'Main Examination Results 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3- यहां 'RBSE Senior Secondary Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर (Roll Number) भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4- 12वीं की ऑनलाइन मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी, इसे ध्यान से चेक करें।
  • स्टेप 5- आगे के लिए रिजल्ट पेज डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

BSER Rajasthan Board 12th Class Result 2026 Declared

यदि कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह पुनर्मूल्यांकन (रीचेकिंग) के लिए आवेदन कर सकता है। इसके अलावा, जो छात्र किसी विषय में असफल हुए हैं, उनके लिए पूरक (सप्लीमेंट्री) परीक्षा का आयोजन भी किया जाएगा। इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा राज्य भर के हजारों केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई। इस बार करीब 9 लाख से अधिक छात्रों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया, जिनमें विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के विद्यार्थी शामिल हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article