एजुकेशन

GSSSB AE Admit Card 2026 जारी, 7 दिसंबर को होगी परीक्षा, यहां जानें डाउनलोड का तरीका

गुजरात सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (GSSSB) ने असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल), क्लास-3 भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, वे gsssb.gujarat.gov.in पर जाकर अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

GSSSB AE Admit Card 2026 जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

GSSSB AE Admit Card 2026 OUT: गुजरात में असिस्टेंट इंजीनियर बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। गुजरात सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (GSSSB) ने असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल), क्लास-3 भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने विज्ञापन संख्या 419/202627 के तहत आवेदन किया था, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gsssb.gujarat.gov.in पर जाकर अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड की ओर से लिखित परीक्षा 7 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी।

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाना होगा। इन दस्तावेजों की जांच के बाद ही परीक्षा हॉल में प्रवेश मिलेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: SIDBI बैंक में नौकरी का शानदार मौका, सैलरी 1.45 लाख तक

GSSSB AE Admit Card 2026 How to check

उम्मीदवार अपना हॉल टिकट निकालने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

1. सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट gsssb.gujarat.gov.in पर जाएं।

2. भर्ती विज्ञापन या कैंडिडेट लॉगिन सेक्शन खोलें।

3. विज्ञापन संख्या 419/202627 के लिए एडमिट कार्ड या कॉल लेटर डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

4. अब विज्ञापन संख्या, कंफर्मेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

5. स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी कैप्चा भरें।

6. सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।

7. इसे डाउनलोड करें और साफ प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

हॉल टिकट में इन जानकारियों को जरूर जांचें

एडमिट कार्ड मिलने के बाद उम्मीदवार उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ें। खासतौर पर नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन या कंफर्मेशन नंबर और विज्ञापन संख्या का मिलान कर लें। इसके अलावा परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग से जुड़ी जानकारी, केंद्र का पता, परीक्षा का समय, फोटो और हस्ताक्षर भी जांचें।

अगर किसी जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो परीक्षा से पहले संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दें।

परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान

परीक्षा 7 दिसंबर को सुबह 9 बजे शुरू होगी और दोपहर 12 बजे तक चलेगी। उम्मीदवार समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की तैयारी रखें। एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र रखना न भूलें। परीक्षा से जुड़े अन्य निर्देशों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी भी देख लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 13 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article