बॉलीवुड

Javed Akhtar ने परिसीमन बिल पर उठाए सवाल, बोले- इससे किस तरह का संतुलन बनेगा?

Javed Akhtar On Delimiation Bill: मशहूर लेखक जावेद अख्तर ने हाल ही में परिसीमन बिल के बारे में बात की। उन्होंने पुणे में एक इवेंट के दौरान सवाल उठाया कि परिसीमन बिल से किस तरह का संतुल बनेगा।

Image

Javed Akhtar ने परिसीमन बिल पर उठाए सवाल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम, एक्स)

Javed Akhtar On Delimitation Bill: बॉलीवुड के मशहूर लेखक जावेद अख्तर अपने बेबाक अंदाज के लिए खूब सुर्खियों में रहते हैं। जावेद अख्तर को अक्सर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय पेश करते हुए देखा गया है। हाल ही में उन्होंने परिसीमन बिल के बारे में बात की। पुणे में आयोजित एक इवेंट में जावेद अख्तर ने परिसीमन बिल को लेकर सवाल भी उठाए। उन्होंने परिसीमन बिल के तहत सीटों के आवंटन पर तो चिंता जाहिर की ही, साथ ही ये भी सवाल किया कि इस बिल से किस तरह का संतुलन बनाया जाएगा। जावेद अख्तर का इससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'शराब पीने के चक्कर में 15 साल बर्बाद....' Javed Akhtar का छलका दर्द

    जावेद अख्तर (Javed Akhtar) से परिसीमन बिल के बारे में सवाल किया गया। ऐसे में उन्होंने कहा, "अभी तक कुछ तय तो नहीं हुआ है कि किस तरह करेंगे, क्या नए निर्वाचन क्षेत्र बनाए जाएंगे? ये कैसे लागू होगी? साथ ही किस तरह से देश को अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्र में बांटा जाएगा। मुझे ये अजीब बात लगती है थोड़ी सी कि जिन क्षेत्रों में परिवार के नियोजन का ध्यान नहीं रखा गया है, वहां और सीट आवंटित की जा रही है। जहां लोगों ने फैमिली प्लानिंग को माना, वहां सीटें कम दी जा रही हैं। अब जो कहते हैं कि 50 प्रतिशत बढ़ाएंगे तो ये 50 प्रतिशत 100 का बढ़ाओगे या 500 का।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'लॉजिक ऊपर-नीचे हो तो भी मजा आएगा'- शाहरुख खान ने King की कहानी को लेकर किया खुलासा

      जावेद अख्तर (Javed Akhtar) यहीं नहीं रुके। उन्होंने इस सिलसिले में बात करते हुए आगे कहा, "कहीं 500 का 50 प्रतिशत बढ़ाओगे और कहीं 100 का तो 100 का तो 50 होगा और 500 का 250 होगा। ये क्या संतुलन बनाएगा? अभी सूचना आएंगी तीन से चार दिनों में तो देखेंगे कि चीजे कैसे जा रही हैं। हमारी सरकार जो कर रही है ठीक है, लेकिन विपक्ष के कौन-कौन से लोग जाकर इसे सही ठहराते हैं या गलत बताते हैं, वो भी हम याद रखें।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article