एजुकेशन

Rajasthan Board 12th Topper List 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, आर्ट्स में नव्या और साइंस में दीपिका बनीं टॉपर

Rajasthan Board inter Result 2026 check Stream wise Topper List: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया है। रिजल्ट के साथ ही बोर्ड ने आर्ट, साइंस और कॉमर्स ग्रुप के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। यहां देखें कौन बना राजस्थान बोर्ड 12वीं का टॉपर-

Image

Rajasthan Board 12th Topper List 2026: राजस्थान बोर्ड टॉपर लिस्ट

Rajasthan Board 12th Topper List 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया है। रिजल्ट घोषित होते ही लाखों छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली और अपने भविष्य की अगली तैयारी में जुट गए। रिजल्ट के साथ ही बोर्ड ने आर्ट, साइंस और कॉमर्स ग्रुप के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। बता दें कि इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा राज्य भर के हजारों केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई। इस बार करीब 9 लाख से अधिक छात्रों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया, जिनमें विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के विद्यार्थी शामिल हैं। इंटरमीडिएट में नव्या ने 99.80% अंकों के साथ टॉप किया है। बोर्ड ने उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ टॉपर लिस्ट भी जारी कर दी है। कला संकाय में नव्या नेहरा और नरपत को मिले 99.60 प्रतिशत अंक, वहीं विज्ञान संकाय में दीपिका को मिले 99.80 प्रतिशत अंक मिले हैं।

RBSE 10th Toppers Prize: राजस्थान बोर्ड 12वीं के टॉपर्स को क्या-क्या मिलेगा

राजस्थान बोर्ड हर साल टॉपर्स को सम्मानित करता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। इस बार भी टॉपर्स ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से नई मिसाल कायम की है। मेधावी छात्राओं के लिए सरकार ने एक योजना शुरू की थी, जिसका नाम था- प्रियदर्शिनी। इसका नाम बदलकर अब पद्माक्षी कर दिया गया है। इस योजना के तहत कटौती के बाद नकद राशि ये दी जाएगी।

Rajasthan Board result 2026 Highlight

Rajasthan Board result 2026 Highlight

  • कक्षा 8 में टॉप करने वाली लड़कियों को अब 40,000 के बजाय 25,000 रुपये मिलेंगे।
  • कक्षा 12 में टॉप करने वालों को अब 75,000 के बजाय 50,000 रुपये मिलेंगे।
  • कक्षा 12 में टॉप करने वालों को 1,00000 के बजाय अब 75,000 रुपये मिलेंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री हमारी बेटियां योजना के तहत राजस्थान बोर्ड 10वीं में 75 प्रतिशत मार्क्स के साथ सफल होने वाली हर छात्रा को हर साल अधिकतम 1.15 लाख रुपये दिये जाते हैं। इसमें 15 हजार रुपये स्टेशनरी और पढ़ाई से जुड़े खर्चे के लिए, जबकि 1 लाख रुपये स्कूल, कोचिंग और हॉस्टल फीस के लिये दिए जाते हैं। इससे पहले कक्षा 12वीं में टॉप करने वाली लड़कियों को नकद ईनाम के साथ-साथ एक स्कूटी भी मिलती थी, लेकिन अब इस नियम को खत्म कर दिया गया है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article