एजुकेशन

HPRCA Panchayat Secretary Admit Card 2026: पंचायत सचिव परीक्षा का हॉल टिकट जारी, टैबलेट पर देना होगा टेस्ट

हिमाचल प्रदेश राज्‍य चयन आयोग ने पंचायत सचिव भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अगर आपने भी पोस्‍ट कोड 26005 के लिए फॉर्म भरा था तो अब आपका हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा 4 से 6 दिसंबर 2026 तक आयोजित होगी।

Image

HP पंचायत सचिव परीक्षा का हॉल टिकट जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

हिमाचल प्रदेश में पंचायत सचिव बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा से जुड़ा अहम अपडेट सामने आया है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर ने पंचायत सचिव भर्ती के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती में आवेदन किया था, वे अब घर बैठे अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आयोग की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाना होगा। भर्ती के तहत पंचायत सचिव (पोस्ट कोड 26005) के लिए परीक्षा 4, 5 और 6 दिसंबर 2026 को अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज परीक्षा की तारीख के अनुसार ही केंद्र पर पहुंचना होगा।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

सबसे पहले आधिकारिक साइट hprca.hp.gov.in पर जाएं। होमपेज पर एडमिट कार्ड का सेक्शन खोलें और पंचायत सचिव का लिंक चुनें। अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। हॉल टिकट स्क्रीन पर आते ही डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकालकर संभालकर रखें। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले एक बार सभी डिटेल्स अच्छी तरह चेक कर लें।

परीक्षा पैटर्न एक नजर में

विवरणजानकारी
परीक्षा का तरीकाटैबलेट बेस्ड टेस्ट (TBT)
कुल प्रश्न120 बहुविकल्पीय
कुल अंक120 (हर सवाल 1 अंक)
समय90 मिनट (डेढ़ घंटा)
परीक्षा तिथि4 से 6 दिसंबर 2026

टैबलेट पर देना होगा ऑनलाइन टेस्ट

इस बार पंचायत सचिव भर्ती की परीक्षा टैबलेट बेस्ड टेस्ट (TBT) के रूप में होगी। यानी अभ्यर्थियों को टैबलेट के माध्यम से सवालों के जवाब देने होंगे। परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न रखे गए हैं। हर सही सवाल के लिए एक अंक निर्धारित है। पेपर हल करने के लिए 90 मिनट मिलेंगे।

एडमिट कार्ड पर क्या-क्या चेक करें

हॉल टिकट पर आपका नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, सेंटर का पता और जरूरी निर्देश साफ-साफ लिखे होते हैं। कोई भी गलती नजर आए तो जल्द से जल्द आयोग से संपर्क करें। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ फोटो पहचान पत्र जरूर ले जाएं। इस भर्ती में सफल होने वाले उम्मीदवार पंचायत स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालेंगे। इसलिए तैयारी में कोई कोताही न बरतें और एडमिट कार्ड समय रहते सुरक्षित रखें। आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित अपडेट देखते रहें ताकि कोई नई सूचना छूट न जाए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 13 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article