GATE 2027 Mock Test IIT Madras: गेट 2027 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (GATE 2027 Mock Test) खबर है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 के लिए मॉक टेस्ट लिंक एक्टिवेट कर (GATE Mock Test 2026 PDF) दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाकर पेपर-वाइज़ प्रैक्टिस टेस्ट दे सकते हैं। मॉक टेस्ट सेक्शन में पेपर कोड, विषयों के नाम और प्रैक्टिस टेस्ट तक पहुंचने के लिए लिंक दिए गए हैं।
GATE 2027 Exam Date: कब होगी GATE 2027 परीक्षा
बता दें गेट 2027 परीक्षा 6, 7, 14, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। एग्जाम दो पाली में होगी। फर्स्ट शिफ्ट का एग्जाम सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक होगा। जबकि सेकेंड शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक निर्धारित होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए मॉक टेस्ट का लिंक चेक कर सकते हैं।टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आरपीएससी राजस्थान आरएएस प्रीलिम्स एग्जाम सिटी स्लिप, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
GATE 2027 Subject Wise Mock Test: ऐसे देखें GATE 2027 मॉक टेस्ट पेपर
- सबसे पहले gate2027.iitm.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर GATE Papers लिंक पर क्लिक कर Mock Test Link पर जाएं।
- यहां सब्जेक्ट वाइज पेपर आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसके बाद आप अपना मॉक टेस्ट चेक कर सकते हैं।
GATE 2027 एग्जाम सिटी स्लिप कब आएगा
बता दें आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार GATE 2027 की सिटी इंटिमेशन स्लिप 4 जनवरी, 2027 तक जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने आवंटित परीक्षा शहर की जांच कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
