एजुकेशन

Indian Army Agniveer Final Merit List 2026 जारी, यहां देखें अपना नाम, डाउनलोड करें PDF

इंडियन आर्मी ने विभिन्न पदों और भर्ती क्षेत्रों की फाइनल मेरिट लिस्ट 2026 जारी कर दी है। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है। उम्मीदवार इसे भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

भारतीय सेना अग्निवीर अंतिम मेरिट सूची 2026 जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

Indian Army Agniveer Final Merit List 2026 OUT: भारतीय सेना में अग्निवीर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। इंडियन आर्मी ने विभिन्न पदों और भर्ती क्षेत्रों की फाइनल मेरिट लिस्ट 2026 जारी कर दी है। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है। उम्मीदवार इसे भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यह मेरिट लिस्ट IRO दिल्ली, IRO NCR समेत अलग-अलग भर्ती कार्यालयों और क्षेत्रों के लिए जारी की गई है। उम्मीदवारों को अपने भर्ती क्षेत्र (ZRO/ARO/BRO) के अनुसार रिजल्ट PDF देखनी होगी।

इस भर्ती प्रक्रिया में अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन और महिला मिलिट्री पुलिस जैसे पद शामिल हैं। इनके अलावा सिपाही फार्मा, हवलदार एजुकेशन और जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) धार्मिक शिक्षक के पदों के लिए भी रिजल्ट जारी किया गया है।

कब हुई थी परीक्षा?

भारतीय सेना ने अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) 2026 का आयोजन 1 जून से 16 जून 2026 तक देशभर में किया था। लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT), फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT), मेडिकल जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP JEECUP 2027: के लिए 1 दिसंबर से भरें फॉर्म

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाभारतीय सेना
परीक्षाAgniveer CEE 2026
परीक्षा की तारीख1 से 16 जून 2026
रिजल्टफाइनल मेरिट लिस्ट जारी
रिजल्ट का फॉर्मेटPDF
प्रमुख पदGD, Technical, Clerk, Tradesman आदि
आधिकारिक वेबसाइटjoinindianarmy.nic.in

Indian Army Agniveer Final Merit List 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते है:

1. सबसे पहले joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर जाएं।

2. वेबसाइट पर JCO/OR/Agniveer Enrolment सेक्शन खोलें।

3. यहां Result या Final Results से जुड़ा विकल्प चुनें।

4. अपने ZRO, ARO या BRO के अनुसार PDF लिंक पर क्लिक करें।

5. मेरिट लिस्ट डाउनलोड करके उसमें अपना नाम या रोल नंबर खोजें।

6. भविष्य के लिए रिजल्ट PDF सेव करके रख लें।

उम्मीदवार ध्यान रखें कि अलग-अलग भर्ती क्षेत्रों की मेरिट लिस्ट अलग PDF में जारी की गई है। इसलिए रिजल्ट चेक करते समय अपने क्षेत्र का सही लिंक चुनें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 13 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article