एजुकेशन

RBSE Rajasthan 12th Arts Result 2023: घोषित हुए राजस्थान बोर्ड के रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से देखें स्कोर व मार्कशीट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated May 25, 2023, 03:17 PM IST

RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result 2023: शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला ने आज 3:15 पर राजस्थान 12वीं आर्टस के नतीजे घोषित कर दिए हैं, जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना स्कोर देख सकते हैं।

Image

राजस्थान 12वीं आर्टस के नतीजे 2023

Rajasthan Board of Secondary Education, RBSE 12th Arts Result 2023 जारी कर दिया गया है। राज्य के शिक्षा मंत्री बुलाकी दास (Education Minister, B D Kalla)कल्ला ने आज 3:15 पर राजस्थान 12वीं आर्टस के नतीजे घोषित कर दिए हैं, जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे यहां राजस्थान शिक्षा निदेशालय, राजस्थान बोर्ड 2023 की 12वीं परीक्षा परिणाम के डायरेक्ट लिंक को चेक कर सकते हैं।

3:15 पर आया राजस्थान रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, आरबीएसई 12वीं आर्टस रिजल्ट 2023 आज, 25 मई को दोपहर 3:15 बजे घोषित किया गया। RBSE राजस्थान 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम रिजल्ट 2023 या राजस्थान बोर्ड बीएसईआर 12वीं रिजल्ट 2023 को rajeduboard.rajasthan.gov.in or rajresults.nic.in से चेक व डाउनलोड किया जा सकता है।

राजस्थान शिक्षा निदेशालय, राजस्थान बोर्ड 2023 की तरफ से यह आया ट्वीट

राजस्थान बोर्ड :- 12वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम जारी होने पर सभी सफल विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की तरफ से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करता है।

आरबीएसई 12वीं परीक्षा 2022 का देखें डाटा

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) के तहत पिछले वर्ष, आर्ट्स स्ट्रीम से कक्षा 12 के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.33% रहा था, इस बार का डाटा जल्द ही पेज पर उपलब्घ करा दिया जाएगा।

आरबीएसई 12वीं परीक्षा की मार्कशीट

आरबीएसई 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2023 जारी कर दिया गया है, सफल छात्र संबंधित स्कूल और कॉलेज से मूल मार्कशीट पा सकेंगे। इस साल, राजस्थान में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 10,31,072 छात्रों ने पंजीकरण कराया। ये परीक्षाएं पूरे राज्य में 6,081 परीक्षा केंद्रों पर हुईं।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article