एजुकेशन

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024 Date: राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का लेटेस्ट अपडेट, एक क्लिक पर देखें सबसे पहले

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024 Date, Kab Aayega, Sarkari Result 2024: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान जल्द ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Image

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024: यहां देखें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024 Date, Kab Aayega, Sarkari Result 2024: आरबीएसई 10वीं के छात्रों के लिए अहम सूचना है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर किसी भी वक्त कक्षा 10वीं के रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर (Rajasthan Board 10th Result) सकता है। बोर्ड के विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य समाप्त हो (Rajasthan Board Result) चुका है। अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। रिजल्ट 27 मई को जारी किया जा सकता है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Rajasthan Board 10th Result: इतने लाख छात्रों के रिजल्ट का इंतजार

इस वर्ष कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 7 मार्च से 30 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए करीब 9 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जबकि पिछले वर्ष कुल 1066270 छात्र एग्जाम में शामिल हुए थे। वहीं पास पर्सेंटेज कुल 90.49 फीसदी दर्ज किया गया था। यहां 84.38 पर्सेंट छात्राएं और 81.62 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे।

Rajasthan Board 10th Result: यहां देखें पिछले 5 साल का पास पर्सेंटेज

202390.49%
2022 82.89%
2021 99.56%
202080.64%
2019 79.85%
201879.86%

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024

  • सबसे पहले Rajasthan Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

RBSE 10th Result 2024 Marksheet: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी

  1. छात्र का नाम (Student Name)
  2. रोल नंबर (Roll Number)
  3. स्कूल का नाम (School Name)
  4. स्कूल कोड (School Code)
  5. विषयवार मार्क्स (Subjectwise Marks)
  6. प्रैक्टिकल में मार्क्स (Practical Marks)
  7. थ्योरी मार्क्स (Theory Marks)
  8. कुल मार्क्स (Total Marks)

Rajasthan Board 10th Result: पास होने के लिए इतने मार्क्स

राजस्थान बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। वहीं दो से ज्यादा सब्जेक्ट में न्यूनतम मार्क्स होने पर स्टूडेंट्स फेल माने जाएंगे।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article