एजुकेशन

RBSE 10th Result 2024 Date: तैयारियां पूरी, आने वाला है राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले करें चेक

RBSE 10th Result 2024 Date and Time: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है। बोर्ड अधिकारी रिजल्ट जारी करने को लेकर बैठक कर रहे हैं। जल्द ही RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट की घोषणा होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से मार्कशीट चेक कर सकते हैं।

Image

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2024

Photo : Times Now Digital

Rajasthan Board 10th Result 2024 Date and Time: राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है। बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से मार्कशीट (RBSE 10th Marksheet 2024) चेक कर सकते हैं।

RBSE 10th Result 2024 इन स्टेप्स से करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर New Results के ऑप्शन पर जाना होगा।
  • इसके बाद Check Rajasthan Board 10th Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब छात्र रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करते रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Rajasthan Board 10th Result 2024 LIVE Updates: Check Here

Rajasthan Board 10th Result 2024: 10.6 लाख छात्रों को इंतजार

राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस साल कुल 10.6 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए हैं। सभी छात्रों का रिजल्ट एक साथ जारी होगा। रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीटआरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा रिजल्ट rajresults.nic.in पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं।

RBSE 10th Result Websites

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in
  • rajasthan.indiaresults.com

Rajasthan Board 10th Result 2024 via SMS

राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्र को अपने फोन के SMS बॉक्स में जाकर RJ10 स्पेस रोल नंबर टाइप करना होगा और इसे 5676750 या 56263 पर भेजना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद स्कोरकार्ड मोबाइल फोन के मैसेज बाॅक्स में आ जाएगा।

RBSE 10th Passing Marks: क्या है पासिंग मार्क्स?

राजस्थान बोर्ड द्वारा 10वीं परीक्षा 7 मार्च से 30 मार्च तक और 12वीं परीक्षा 29 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई। अब सभी स्टूडेंट्स बेसब्री से राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article