एजुकेशन

RBSE 10th Result 2023: इस तारीख से पहले जारी हो जाएगा राजस्थान 10वीं का रिजल्ट, देखें आधिकारिक अपडेट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated May 30, 2023, 03:33 PM IST

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) जल्द ही राजस्थान 10वीं का रिजल्ट जारी करने वाली है, जिन छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया है, वे यहां से आधिकारिक जानकारी चेक कर सकते हैं, और जान सकते हैं कि RBSE 10th Result की घोषणा किस तारीख से पहले की जाएगी।

Image

आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023

Rajasthan Board of Secondary Education (RBSE) Class 10th Result 2023 जारी होने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान 10वीं का रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया है, वे यहां से आधिकारिक जानकारी चेक कर सकते हैं, और जान सकते हैं कि RBSE 10th Result की घोषणा किस तारीख से पहले की जाएगी। बता दें, यह रिजल्ट जारी होते ही rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर से स्कोर देखा जा सकता है।

शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला जारी करेंगे रिजल्ट

कंफर्म है कि RBSE Class 10th Result 2023 की घोषणा शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला द्वारा की जाएगी। हम यहां आपको आधिकारिक जानकारी दे रहे हैं, Board of Secondary Education Rajasthan ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी कि 'राजस्थान बोर्ड :- जून के प्रथम सप्ताह में 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा'

कैसे देखें आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट

  • राजस्थान बोर्ड, आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट - www.rajresults.nic.in या www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • "राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2023" नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
  • 2023 के लिए राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम देखने के लिए पॉप अप विंडो खुल जाएगी।

कब जारी होगा राजस्थान 10वीं का रिजल्ट

आधिकारिक ट्वीट की मानें तो जून का पहला सप्ताह 1 से 8 जून तक चलेगा, और चूंकि राजस्थान बोर्ड रविवार के दिन रिजल्ट की घोषणा नहीं करता है, इसलिए 2 जून या फिर 5 से 8 जून तक में रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है।

जानें पिछले साल का पासिंग पर्संटेज

RBSE Class 10th Result 2023 Declared होने के बाद यहां टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर रिजल्ट लिंक, पासिंग पर्संटेज व अन्य जानकारी दी जाएगी, बता दें, पिछले साल राजस्थान कक्षा 10वीं का पासिंग पर्संटेज 82.89 फीसदी गया था, उस दौरान लड़कियों का पासिंग पर्संटेज 84.38 जबकि लड़ाकों का 81.62 फीसदी गया था।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article