एजुकेशन

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023: जून में इस दिन जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट, नोट कर लें डेट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 27, 2023, 12:46 PM IST

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी अपने नतीजे देख सकेंगे।

Image

RBSE 10th Result 2023

Photo : iStock

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023, Rajasthan Board Class 10th Result 2023 Date and Time: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीज देख सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिए यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

RBSE Class 10th Result 2023: जून में जारी होगा 10वीं रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा 16 मार्च से 11 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। वहीं, 12वीं की परीक्षा 9 मार्च से 12 अप्रैल तक हुई थी। बोर्ड की ओर से 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट 18 मई और आर्ट्स का रिजल्ट 25 मई को जारी कर दिया गया था। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जून के पहले सप्ताह में जारी करेगा। हालांकि, रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की घोषणा अभी तक नहीं की गई है।

Rajasthan Board 10th Result 2023: एसएमएस पर ऐसे देखें रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स वेबसाइट के अलावा एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी अपने नतीजे देख सकेंगे। एसएमएस पर 10वीं नतीजे देखने के लिए स्टूडेंट्स को RJ10 टाइप करके 5676750 या 56263 पर भेजना होगा। अब रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।

How to download RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023

  • राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • आप राजस्थान बोर्ड रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं
RBSE Class 10th Result 2023: किसके लिए होगी कंपार्टमेंट परीक्षा

राजस्थान बोर्ड 10वी परीक्षा में दो से अधिक विषयों में फेल स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा का आयोजन जुलाई में किया जा सकता है। हालांकि, कंपार्टमेंट एग्जाम की सटीक डेट रिजल्ट घोषित होने के बाद जारी की जाएगी।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article