एजुकेशन

RBSE 10th, 12th Arts Result 2023: यहां से डाउनलोड करें राजस्थान बोर्ड 10वीं व 12वीं आर्ट्स रिजल्ट, इसी सप्ताह होगा जारी

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 22, 2023, 02:43 PM IST

RBSE Rajasthan Board 10th 12th Arts Result 2023, Date and Time: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन कक्षा 10वीं व 12वीं आर्ट्स परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। इस परीक्षा में शामिल सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं।

Image

RBSE 10th 12th Result 2023

Photo : iStock

RBSE Rajasthan Board 10th 12th Arts Result 2023, Sarkari Result 2023, Date and Time: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं आर्ट्स परीक्षा का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। इसकी घोषणा राज्य शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। जिसके बाद राजस्थान बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

RBSE 10th 12th Result 2023: कब हुई राजस्थान बोर्ड परीक्षा

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 16 मार्च से 11 अप्रैल तक किया गया था। वहीं, 12वीं की परीक्षा 9 मार्च से 12 अप्रैल तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल परीक्षा में लगभग 20 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। बता दें कि बोर्ड की ओर से कक्षा 8वीं का रिजल्ट 17 मई को दोपहर 12 बजे ऑनलाइन जारी किया गया था। वहीं, 12वीं साइंस और कॉमर्स रिजल्ट की घोषणा 18 मई को की गई थी।

Rajasthan Board Result 2023 Date: इसी सप्ताह जारी होगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 10वीं व 12वीं आर्ट्स रिजल्ट की घोषणा इसी सप्ताह कर दी जाएगी। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। किसी भी तरह का अपडेट आते ही आपको सबसे पहले टाइम्स नाउ नवभारत पर सूचित किया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे देख सकेंगे।

How to download RBSE Rajasthan Board 10th 12th Result 2023

  • राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
RBSE Rajasthan Board Result 2023: कब होगी कंपार्टमेंट परीक्षा

राजस्थान बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, दो से अधिक विषयों में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। बोर्ड इस एग्जाम की डेट रिजल्ट घोषित होने के बाद जारी करेगा।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article