एजुकेशन

RBSE 5th Result 2025: बड़ी खबर ! आ गई राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट की तारीख, जानें कब होगा जारी

RBSE 5th Result 2025 Date Time Announced: राजस्थान बोर्ड 5वीं परीक्षा 2025 के रिजल्ट की तारीख आ गई है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे यहां से RBSE 5th Result 2025 Date, RBSE 5th Result 2025 Time के साथ रिजल्ट वेबसाइट भी देख सकते हैं।

Image

आरबीएसई 5वीं रिजल्ट 2025 की तिथि घोषित

RBSE 5th Result 2025 Date Time Announced: राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट जारी होने की तैयारी हो गई है। बता दें, 26 मई को राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया था, जिसके बाद से लगातार सर्च किया जा रहा था कि राजस्थान बोर्ड 5वीं परीक्षा का परिणाम कब जारी होगा? आखिरकार, RBSE 5th Result 2025 Date और RBSE 5th Result 2025 Time की जानकारी को आधिकारिक कर दिया गया है।

RBSE 5th Result 2025 Link

राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे रिजल्ट लिंक इसी पेज पर शेयर किया जाएगा। जानें राजस्थान बोर्ड की क्या है तारीख? किस वेबसाइट से देख सकेंगे रिजल्ट?

एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इन्हें (RBSE 5th Result 2025 Shala Darpan) rajshaladarpan.nic.in या rajpsp.nic.in पर से देखा जा सकेगा।

छात्रों को आरबीएसई कक्षा 5 परिणाम 2025 की जांच और डाउनलोड करने के लिए अपने आधिकारिक क्रेडेंशियल, जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

RBSE 5th Exam 2025: कब हुई थी परीक्षा

राजस्थान बोर्ड ने 2 अप्रैल से 10 अप्रैल, 2025 के बीच आरबीएसई कक्षा 5 परीक्षा 2025 आयोजित की थी।

RBSE 5th Result 2025 Date

अब चूंकि आज जारी आधिकारिक संदेश में लिखा है 'राजस्थान बोर्ड :- 5वीं बोर्ड का परिणाम 3 दिन बाद !!' यानी 30 मई तक इस रिजल्ट को जारी कर दिया जाएगा।

RBSE 5th Result 2025 Time

अब चूंकि राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट शाम 5 बजे जारी किया गया था, इससे संभावना बनती है कि राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट भी शाम 5 बजे जारी किया जाए। बहरहाल, लेटेस्ट अपडेट के लिए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ timesnowhindi.com/education पर भी बने रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article