देश

'अल्लाह से दुआ करूंगा कि सुवेंदु अधिकारी को पृथ्वी से हटा दें', हुमायूं कबीर ने बंगाल CM को लेकर दिया विवादित बयान

एजेयूपी अध्यक्ष हुमायूं कबीर का पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुड़ा एक विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने ममता बनर्जी को लेकर अपनी पुरानी दुआ का जिक्र किया और बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। कबीर ने राजनीतिक नेताओं के पद और भविष्य का जिक्र करते हुए सुवेंदु अधिकारी के अहंकार पर भी निशाना साधा।

Image

हुमायूं कबीर का विवादित बयान, सुवेंदु अधिकारी पर साधा निशाना।

ऑल इंडिया जस्टिस पार्टी (AJUP) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने सीएम सुवेंदु अधिकारी को लेकर विवादित बयान दिया है। कबीर ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सीएम सुवेंदु अधिकारी को लेकर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने दावा किया कि जब ममता बनर्जी ने उन्हें पार्टी से निष्कासित किया था, तब उन्होंने अल्लाह से दुआ की थी कि ममता बनर्जी मुख्यमंत्री पद हार जाएं और जल्द पूर्व मुख्यमंत्री बन जाएं। कबीर ने कहा कि उनकी यह दुआ पूरी हुई।

सुवेंदु अधिकारी को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी

कबीर ने सुवेंदु अधिकारी को लेकर भी विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वह अल्लाह से दुआ करेंगे कि सुवेंदु अधिकारी को 'पृथ्वी से ही हटा दे' और उनकी टिकट भी कट जाए। उन्होंने कहा कि किसी में इतना अहंकार अच्छा नहीं है।

बीजेपी के नेताओं का जिक्र कर साधा निशाना

अपने बयान में कबीर ने बीजेपी में नेताओं के पद बदलने का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी में कई मुख्यमंत्रियों को उपमुख्यमंत्री बनाया गया और कई मुख्यमंत्रियों को पद से हटाया गया। उन्होंने दावा किया कि सुवेंदु अधिकारी का अहंकार भी किसी दिन टूटेगा।

कबीर ने अपने बयान में कई राजनीतिक नेताओं की मौत का जिक्र करते हुए सुवेंदु अधिकारी के लिए भी उसी तरह की मृत्यु की कामना करने की बात कही। उन्होंने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि सभी को एक दिन जाना है। उनके मुताबिक कोई पहले जाएगा और कोई बाद में, लेकिन हर व्यक्ति को एक दिन जाना होगा।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article