RBSE 10th Result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जून (RBSE 10th Result 2023) के पहले सप्ताह में आरबीएसई 10वीं परिणाम 2023 की घोषणा करेगा। 10वीं के सभी छात्रों (RBSE 10th Result) को ध्यान देना चाहिए कि बोर्ड अगले महीने के पहले सप्ताह के दौरान कभी भी परिणाम घोषित कर सकता है। कुछ दिन पहले बोर्ड ने अपने ट्विटर हैंडल पर बताया था कि राजस्थान बोर्ड के 10वीं के (Rajasthan Board Result) नतीजे जून के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे। नतीजे शिक्षा मंत्री द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किए जाएंगे। इसके बाद ही रिजल्ट लिंक वेबसाइट पर एक्टिव की जाएगी। राजस्थान बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र रिजल्ट घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से अपना आरबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2023 एक्सेस और डाउनलोड कर सकेंगे।
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जून के पहले सप्ताह में जारी करने जा रहा है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। राजस्थान बोर्ड की ओर से 10वीं की परीक्षा 16 मार्च से 11 अप्रैल तक और 12वीं की परीक्षा 9 मार्च से 12 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। अब बोर्ड जल्द ही 10वीं परीक्षा के नतीजे जारी करेगा। बता दें कि 12वीं के नतीजे पहले ही जारी कर दिए गए थे। आरबीएसई यानी राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा रिजल्ट 2023 लिंक को आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव होगा। इसको आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखेगा।
राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में मिले नंबर से असंतुष्ट स्टूडेंट्स स्क्रूटनी के लिए भी अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए बोर्ड अलग से नोटिफिकेशन जारी करेगा। बता दें कि स्क्रूटनी के लिए निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूल की ओर से प्रदान की जाएगी।
