RBI Summer Internship 2024 for Graduates: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में इंटर्नशिप करने का शानदार मौका आया है। रिजर्व बैंक की तरफ से समर इंटर्नशिप के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की गई है। इसमें आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। आरबीआई समर इंटर्नशिप के लिए किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले आवेदन कर सकते हैं। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाना होगा।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए 15 दिसंबर 2024 तक का समय दिया गया है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स रिजर्व बैंक में इंटर्नशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे दिए स्टेप्स से आवेदन कर सकते हैं।
RBI Internship Application ऐसे करें आवेदन
- रिजर्व बैंक में इंटर्नशिप करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- opportunities.rbi.org.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Summer Placement के लिंक पर जाएं।
- अब RBI summer internship 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपनी डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
RBI Summer Internship 2024 Application यहां डायरेक्ट लिंक से आवेदन करें।
RBI Internship Stipend: कितना मिलेगा स्टाइपेंड?
रिजर्व बैंक में इंटर्नशिप के लिए चयनित कैंडिडेट्स को 20,000 रुपये का मासिक स्टाइपेंड मिलेगा। हालांकि, बाहरी उम्मीदवारों के लिए आवास उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिन्हें अपनी व्यवस्था स्वयं करनी होगी। ध्याव रहे कि इंटर्नशिप शुरू करने से पहले गोपनीयता की घोषणा पर हस्ताक्षर करना होगा।
RBI Summer Internship Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?
रिजर्व बैंक इंटर्नशिप में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास मैनेजमेंट, स्टेटिस्टिक, लॉ, बैंकिग, इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, इकोनॉमेट्रिक्स और फाइनेंस आदि में पोस्ट ग्रेजुएट, इंटीग्रेटेड पांच या तीन साल का डिग्री कोर्स कर रहे हों। आरबीआई कार्यक्रम के लिए 125 छात्रों को शॉर्टलिस्ट करेगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को जनवरी या फरवरी में विशिष्ट आरबीआई कार्यालयों में साक्षात्कार से गुजरना होगा। अंतिम चयन की घोषणा फरवरी और मार्च के बीच की जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
