एजुकेशन

RBI Grade B Phase I Result 2023: जारी हुआ आरबीआई ग्रेड बी रिजल्ट, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

RBI Grade B Phase I Result 2023, Sarkari Result 2023: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ग्रेड बी प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जारी कर दिया है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे।

Image

RBI Grade B Result 2023

Photo : iStock

RBI Grade B Phase I Result 2023, RBI Grade B Prelims Sarkari Result 2023: आरबीआई ग्रेड बी रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) ने ग्रेड बी प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी पीडीएफ (RBI Grade B Prelims Result 2023 Pdf) डाउनलोड कर सकते हैं।

RBI Grade B Prelims Exam 2023: जुलाई में इस दिन हुई परीक्षा

आरबीआई ग्रेड बी प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 9 जुलाई को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 18 जुलाई को देर रात जारी कर दिया गया। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। मेन्स परीक्षा का आयोजन 30 जुलाई (RBI Grade B Mains Exam 2023 Date) को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर दो शिफ्ट में किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से प्रीलिम्स रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download RBI Grade B Phase I Result 2023

  • बैंक की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
  • फिर Current Vacancies पर जाएं और Result पर क्लिक करें।
  • यहां Result of Phase-I examination for Recruitment of Officers in Grade ‘B’ (DR) (General) - PY 2023 पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

RBI Grade B Phase I Result 2023 Released! Direct Link Here

RBI Grade B Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस परीक्षा के माध्यम से ऑफिसर ग्रेड बी जनरल के 238 पद, ग्रेड बी डीईपीआर के 38 पद और ग्रेड बी डीएसआईएम के 31 पद सहित कुल 291 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 9 मई से 9 जून 2023 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article