एजुकेशन

Raksha Bandhan School Holiday 2024: स्कूलों में रक्षाबंधन की छुट्टी कब है, जानें राखी पर किस तारीख को बंद रहेंगे स्कूल

Raksha Bandhan School Holiday date, Raksha Bandhan Holiday Kab hai, Raksha Bandhan date 2024: राखी मनाने की डेट को लेकर हर बार कंफ्यूजन रहता है। इस बार 19 अगस्त को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। यहां जानें स्कूलों में राखी की छुट्टी कब होगी और रक्षा बंधन के लिए किस तारीख को स्कूल बंद रहेंगे।

Image

Raksha Bandhan School Holiday 2024

Raksha Bandhan SCHOOL Holiday 2024, Raksha Bandhan date 2024: त्योहारों का मौसम शुरू होने को है ऐसे में बच्चों को स्कूलों में छुट्टियों का आनंद लेने का मौका मिलेगा। आने वाले सप्ताह में रक्षा बंधन यानी राखी का त्योहार मनाया जाएगा। रक्षा बंधन का पर्व भाई बहन के असीम प्रेम का प्रतीक पर्व है। इसदिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके लिए मंगलकामनाएं करती हैं और भाई अपनी बहनों की रक्षा का वचन लेते हैं। इस अवसर पर स्कूलों में अवकाश रहता है। राखी मनाने की डेट को लेकर हर बार कंफ्यूजन रहता है। इस बार 19 अगस्त को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। यहां जानें स्कूलों में राखी की छुट्टी कब होगी और रक्षा बंधन के लिए किस तारीख को स्कूल बंद रहेंगे और रक्षाबंधन की सरकारी छुट्टी किस दिन रहेगी।

Raksha Bandhan School Closed: रक्षाबंधन की सरकारी छुट्टी कितने दिन की है

रक्षा बंधन को लेकर बेहद कंफ्यूजन है। बता दें, रक्षा बंधन का त्योहार 19 अगस्त, सोमवार के दिन मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार इस साल राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 19 अगस्त को दोपहर 01:30 से लेकर रात्रि 09:07 तक रहेगा। 18 अगस्त को रविवार का अवकाश रहेगा और 19 अगस्त को रक्षा बंधन का। ऐसे में स्कूली छात्रों को लगातार दो दिन का अवकाश इस बार मिलेगा। रक्षाबंधन की सरकारी छुट्टी केवल एक दिन की है।

Raksha Bandhan Holiday in School: यूपी बिहार में 19 को स्कूल बंद

कई शहरों में अभी तक रक्षाबंधन की छुट्टी की घोषणा नहीं की गई है, जबकि यूपी बिहार में 19 अगस्त को रक्षाबंधन के अवकाश की घोषणा की जा चुकी है। राजस्थान में 9 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी का ऐलान हुआ था। झारखंड में भी 19 अगस्त को ही रक्षा बंधन का अवकाश रहेगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article