एजुकेशन

Rajasthan VDO Result Date 2025: राजस्थान VDO रिजल्ट कब होगा जारी, RSSB अध्यक्ष ने बताई डेट!

Rajasthan VDO Result Date 2025 announced: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अध्यक्ष अलोक राज की ओर से वीडीओ रिजल्ट डेट की जानकारी दी गई है।

RSSB Rajasthan VDO Result 2025

RSSB Rajasthan VDO Result 2025 download link sso.rajasthan.gov.in

Rajasthan VDO Result Date 2025 announced: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अध्यक्ष अलोक राज की ओर से वीडीओ रिजल्ट डेट की जानकारी दी गई है। अलोक राज की ओर से सोशल मीडिया हैंडल X पर किये गए ट्वीट के मुताबिक 12 दिसंबर 2025 तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है। आरएसएसबी की ओर से रिजल्ट की घोषणा मेरिट लिस्ट के रूप में ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in, sso.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर की जाएगी। ऐसे में जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वो अपना रोल नंबर निकालकर रख लें।

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए जून से जुलाई के बीच आवेदन लिए गए थे और यह परीक्षा 2 नवंबर को आयोजित की गई थी। ग्राम विकास अधिकारी की इस भर्ती के जरिए 850 पदों को भरा जाएगा। इस परीक्षा में भाषा ज्ञान सामान्य (हिन्दी, अंग्रेजी), गणित, सामान्य ज्ञान, भूगोल और प्राकृतिक संसाधन, राजस्थान के संदर्भ में कृषि व आर्थिक संसाधन, राजस्थान का इतिहास और संस्कृति और बेसिक कंप्यूटर विषय से कुल 160 सवाल पूछे गए थे। कुल परीक्षा 200 अंक की थी और इसके लिए तीन घंटे दिए गए थे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय थे जिनमें निगेटिव मार्किंग भी लागू की गई थी।

ऐसे चेक करें वीडीओ रिजल्ट

  • सबसे पहले एसएसओ पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • यहां आपको VDO Result 2025 देखने का विकल्प मिलेगा।
  • अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि की जानकारी भरें।
  • सब्मिट करते ही आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा।
  • अब इसका प्रिंट निकाल लें और सभी जानकारी ठीक से चेक कर लें।

कुल 850 पद भरे जाएंगे

आरएसएसबी की ओर से ग्राम विकास अधिकारी भर्ती के माध्यम से कुल 850 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 683 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 167 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article