एजुकेशन

Rajasthan SI Admit Card 2026: राजस्थान एसआई का एडमिट कार्ड कब आएगा, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

Rajasthan SI Admit Card 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड एग्जाम से 3 दिन पहले आधिकारिक rpsc.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

Image

Rajasthan SI Admit Card 2026 (Photo - AI)

Rajasthan SI Admit Card 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा में अब अधिक समय बाकी नहीं रह गया है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवार अब अपने एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही मे राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ने आधिकारिक तौर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एडमिट कार्ड जारी होने की जानकारी दी है। जिसके अनुसार, एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी किये जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपना हॉल टिकट समय पर डाउनलोड कर लें, क्योंकि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है।

राजस्थान एसआई परीक्षा शेड्यूल

भर्ती संस्थाराजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
पद का नामसब-इंस्पेक्टर (SI) / प्लाटून कमांडर
परीक्षा का माध्यमऑफ-लाइन (OMR आधारित लिखित परीक्षा)
परीक्षा की तिथि20 सितंबर
एग्जाम सिटी स्लिप13 सितंबर
एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंकrpsc.rajasthan.gov.in, sso.rajasthan.gov.in
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - सिर्फ 1 अंक से MBBS छात्र फेल, ग्रेस मार्क्स से बच सकता है साल? हाईकोर्ट ने यूनिवर्सिटी से पूछा सवाल

कब जारी होगा राजस्थान एसआई परीक्षा का एडमिट कार्ड

राजस्थान लोक सेवा आयोद द्वारा परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर को किया जाना है। परीक्षा से ठीक 3 दिन पहले यानी 17 सितंबर को आयोग द्वारा एग्जाम डमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवरों को बता दें कि एक बार हॉल टिकट जारी होने के बाद वह उसे ऊपर दी गई वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप लेख में नीचे दिए गए हैं।

Rajasthan SI Admit Card 2026 कैसे करें डाउनलोड?

स्टेप 1 - RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या अपने SSO ID के जरिए sso.rajasthan.gov.in पर लॉगिन करें।

स्टेप 2 - होमपेज पर मौजूद 'Admit Card for Sub Inspector Exam 2026' वाले लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

स्टेप 4 - कैप्चा कोड भरकर 'Get Admit Card' बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5 - आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड कर लें और परीक्षा के लिए 2-3 प्रिंटआउट सुरक्षित निकाल लें।

परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेज

परीक्षा वाले दिन केंद्र पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ अनिवार्य रूप से लाने होंगे -

प्रिंटेड एडमिट कार्ड

मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे- आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, या पैन कार्ड)

2 पासपोर्ट साइज फोटो

पारदर्शी बॉल पॉइंट पेन

उम्मीदवारों को सलाह है कि वह परीक्षा से संबंधित अन्य आवश्यक अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर बने रहें और सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वाले पोस्ट पर ध्यान न दें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article