एजुकेशन

Sarkari Naukri 2023: राजस्थान में 8वीं पास के लिए नौकरी की बहार, सफाई कर्मचारी के 13164 पद खाली

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jul 2, 2023, 01:14 PM IST

Rajasthan Safayi Karmchari Recruitment 2023: स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान, जयपुर ने सफाई कर्मचारी के 13164 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से 19 जुलाई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

Sarkari Naukri 2023

Photo : iStock

Rajasthan Safayi Karmchari Recruitment 2023: राजस्थान में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान, जयपुर ने सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती के लिए हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट lsg.urban.rajasthan.gov.in पर राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 (Sarkari Naukri 2023) के लिए 19 जुलाई तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जून से शुरू की गई थी।

Rajasthan Safayi Karmchari Notification 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्मस से सफाई कर्मचारी के 13164 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 1 के तहत सैलरी दी जाएगी। सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

Rajasthan Sarkari Naukri 2023: क्या होनी चाहिए योग्यता

सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी का राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है। साथ ही राज्य की किसी भी नगरीय निकाय, केंद्र एवं राज्य के किसी भी विभाग, केंद्र एवं राज्य सरकार के आदेश द्वारा स्थापित स्वायत्तशासी संस्था/ अर्ध-सरकारी संस्थान में 1 साल तक काम करने का भी अनुभव होना चाहिए।

8th Pass Sarkari Naukri 2023: कौन कर सकेगा आवेदन

सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती के लिए कक्षा 8वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Rajasthan Safayi Karmchari Application 2023: कितना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए 19 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य अभ्यर्थी को 600 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, आरक्षित और दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को 400 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article