एजुकेशन

RPSC PHE Teacher Exam: परीक्षा जिले की जानकारी sso.rajasthan.gov.in पर जारी, आरपीएससी पीएचई एडमिट कार्ड जल्द

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 23, 2023, 08:04 PM IST

RPSC PHE Teacher Exam 2023: आरपीएससी पीएचई शिक्षक परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। यहां पर आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in का लिंक और जिले की जानकारी देखने के लिए स्टेप्स को चेक किया जा सकता है। राजस्थान लोक सेवा आयोग जल्द प्रवेश पत्र से जुड़ी जानकारी साझा करेगा।

Image

RPSC PTI 2nd एडमिट कार्ड 2023

राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी आरपीएससी की ओर से वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा शिक्षक परीक्षा - 2022 के लिए परीक्षा जिले के बारे में सूचना जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in से परीक्षा जिले की जानकारी डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा से तीन दिन पहले एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट और एसओएस पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

RPSC PTI 2nd Grade Admit Card 2023: आरपीएससी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के स्टेप्स

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।

SSOID और पासवर्ड डालें और फिर सब्मिट पर क्लिक करें।

आरपीएससी पीटीआई सेकेंड ग्रेड का एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखेगा।

आरपीएससी प्रवेश पत्र को डाउनलोड करके भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।

राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी आरपीएससी पीटीआई सेकेंड ग्रेड परीक्षा 30 अप्रैल को दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article