एजुकेशन

Rajasthan PTET Result 2026, Sarkari Result: आज जारी होगा राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

Rajasthan PTET Result 2026, Sarkari Result 2026 On ptetvmoukota2026.in: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा आज यानी 25 जून 2026 को राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट का रिजल्ट जारी करने जा (Rajasthan PTET Result 2026) रही है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। यहां आप राजस्थान पीटीईटी का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

Rajasthan PTET Result 2026: यहां देखें राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट

Rajasthan PTET Result 2026, Sarkari Result 2026 On ptetvmoukota2026.in: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Rajasthan PTET Result 2026) खबर है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा आज यानी 25 जून 2026 को राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट का रिजल्ट जारी करने जा (Rajasthan PTET Result) रही है। रिजल्ट का ऐलान सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर कर दिया जाएगा। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Rajasthan PTET Result 2026: कब हुई थी परीक्षा

इस बार वीएमओयू (VMOU) कोटा ने 14 जून 2026 को पूरे राज्य में सफलतापूर्वक परीक्षा का आयोजन किया था। वहीं 16 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 17 से 19 जून 2026 तक का समय दिया गया था। वहीं अब रिजल्ट जारी होने जा रहा है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Rajasthan PTET Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले ptetvmoukota2026.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Rajasthan PTET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Rajasthan PTET Scorecard 2026 Download: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

  • अभ्यर्थी का नाम
  • माता पिता का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा का नाम
  • विषयवार मार्क्स
  • प्राप्तांक
  • कुल मार्क्स
  • रिजल्ट का स्टेटस

Rajasthan PTET Result 2026: यहां देखें कैटेगिरी वाइज सीटें

बता दें राजस्थान के अलावा यदि किसी भी राज्य के उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है तो उसे अनारक्षित वर्ग (General Category) में ही शामिल किया जाएगा। इसके अलावा यहां करीब 16 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित की जाएंगी। जबकि ओबीसी वर्ग के लिए 21 फीसदी सीटें। अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 12 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। वहीं ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 5 फीसदी सीटें हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article