एजुकेशन

Rajasthan PTET Result 2025: राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट व फाइनल आंसर-की, ptetvmoukota2025.com से ऐसे करें डाउनलोड

Rajasthan PTET Result 2025 Date Kab Aayega Link Active soon at ptetvmoukota2025.com: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा की ओर से राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.com पर जल्द जारी किया जाएगा।

Image

Rajasthan PTET Result 2025

Rajasthan PTET Result 2025 Date Kab Aayega Link Active soon at ptetvmoukota2025.com: राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा की ओर से राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.com पर एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Rajasthan PTET Result 2025 Date: पीटीईटी रिजल्ट कब तक आएगा

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का आयोजन 15 जून को राज्य के 736 केंद्रों पर किया गया था। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 18 जून को जारी की गई। अब इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट जून के आखिरी या जुलाई के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

How to download Rajasthan PTET Result 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर पीटीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan PTET 2025: लाखों अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। बता दें कि पीटीईटी में सफल अभ्यर्थियों को 2 वर्षीय बीएड और 4 वर्षीय एकीकृत बीए बीएड/बीएससी बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल परीक्षा के लिए लगभग 2.73 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article