Rajasthan BSTC Pre DELEd Result 2022 की घोषणा आज कर दी जाएगी। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in से अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे। हालांकि अभी सटीक समय के बारे में नहीं बताया गया है, लेकिन राजस्थान प्री डीलेड रिजल्ट 2022 (Rajasthan Pre DELEd result 2022) दोपहर 12:30 के बाद जारी किया जाना था। हालांकि, अभी तक रिजल्ट की घोषणा नहीं हुई है। राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2022 जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा। साथ ही रिजल्ट लिंक भी उपलब्ध करा दी जाएगी।
शिक्षा मंत्री ने किया था ट्वीट
बीते दिन यानी 31 अक्टूबर की शाम राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ बुलाकी दास कल्ला ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि राजस्थान प्री डीईएलईडी परिणाम 2022 की घोषणा 1 नवंबर 2022 को की जाएगी।
राजस्थान प्री डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन एंट्रेंस एग्जामिनेशन, राजस्थान प्री डीलेड रिजल्ट 2022 (Rajasthan Pre DELEd result 2022) जारी होते ही टाइम्स नाउ नवभारत पर रिजल्ट लिंक को शेयर कर दिया जाएगा।
ऐसे चेक करें राजस्थान प्री डीईएलईडी परीक्षा परिणाम 2022
- आधिकारिक साइट पर जाएं।
- यहां होमपेज पर दांए तरफ Pre D.El.Ed. 2022 नाम के कॉलम में देखें, संबंधित लिंक मिलेगा।
- इस पर क्लिक करें, नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां क्रेडिंशियल डालें और सबमिट करें, रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
599294 उम्मीदवार हुए शामिल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान प्री डीलेड रिजल्ट 2022 का इंतजार 599294 उम्मीदवार कर रहे हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग, राजस्थान बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स प्री डीईएलईडी परीक्षा का आयोजन 25,000 सीटों पर प्रवेश के लिए किया था।
