एजुकेशन

Rajasthan Police Constable Exam: दो शिफ्ट में होगी राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा, केंडिडेट्स को मिलेगी स्पेशल ट्रेन सुविधा

राजस्थान में 13 और 14 सितंबर को पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिये एग्जाम होने हैं। परीक्षा के लिए 11 सितंबर को ही एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए थे। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड recruitment2.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Rajasthan Police Constable Exam

Rajasthan Police Constable Exam: राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। 13 और 14 सितंबर 2025 को राज्यभर में कांस्टेबल भर्ती के लिये एग्जाम निर्धारित एग्जाम सेंटर्स में कराए जाएंगे। एग्जाम शुरू होने से 2 घंटे पहले परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर्स में पहुंचने की सलाह दी गई है। ऐसा फ्रिस्किंग व बायोमैट्रिक जांच का काम अच्छी तरह से हो सके।

परीक्षा के लिए 11 सितंबर को ही एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए थे। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड recruitment2.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सेंटर स्टार्स होने से आधा घंटा पहले एग्जाम सेंटर्स बंद कर दिये जाएंगे। छात्रों को एडमिट कार्ड, फोटो आईडी न नीले या फिर काले रंग का पैन साथ में लेकर आना होगा। पुलिस मुख्यालय द्वारा विभिन्न जिला, यूनिट व बटालियन में कास्टेबल सामान्य चालक, बैंड व पुलिस दूरसंचार के कांस्टेबल व चालक के 10,000 पदों पर भर्ती होगी।

अभ्यर्थियों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षार्थियो को अपने केंद्र तक आसानी से पहुंचने के लिये ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 09701, बांदीपुर-जयपुर परीक्षा स्पेशल ट्रेन 12 और 13 सितंबर को दो ट्रिप में चलेगी। ये ट्रेन जयपुर से रात 2:55 बजे रवाना होगी और सुबह 5:15 बजे बांदीकुई पहुंचेगी।

ये दोनों ट्रेनों दौसा, खातीपुरा, गैटोर जगतपुरा और गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर किया गया है। रेलवे ने कहा है कि ट्रेन संचालित होने से अभ्यर्थियों को आने-जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

End of Article