एजुकेशन

Rajasthan Police: मेडिकल बोर्ड के लिए 19 अभ्यर्थियों को बुलाया गया, 8 जून को होगा स्वास्थ्य परीक्षण

Rajasthan Police Recruitment: कालीबाई बटालियन आरएसी, अलवर एवं पांचवीं बटालियन आरएसी, जयपुर में चल रही कांस्टेबल भर्ती-2025 प्रक्रिया के तहत रिक्त पदों को भरने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

Image

राजस्थान पुलिस भर्ती

Rajasthan Police Recruitment: कालीबाई बटालियन आरएसी, अलवर एवं पांचवीं बटालियन आरएसी, जयपुर में चल रही कांस्टेबल भर्ती-2025 प्रक्रिया के तहत रिक्त पदों को भरने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान विभिन्न कारणों से रिक्त रह गए पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल बोर्ड द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण 8 जून 2026 को कराया जाएगा। कमाण्डेंट, पांचवीं बटालियन आरएसी, जयपुर अनिल कुमार ने बताया कि चयन सूची की द्वितीय समीक्षा के बाद विभिन्न वर्गों में चयनित 19 अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया गया है। इनमें कालीबाई बटालियन आरएसी, अलवर के 17 तथा पांचवीं बटालियन आरएसी, जयपुर के 2 अभ्यर्थी शामिल हैं।

मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं एक फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लेकर 8 जून 2026 को प्रातः 6 बजे खाली पेट पांचवीं बटालियन आरएसी, जयपुर मुख्यालय में उपस्थित हों। मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति संबंधी आगे की कार्रवाई की जाएगी। चयन सूची की द्वितीय समीक्षा के बाद विभिन्न वर्गों में चयनित 19 अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया गया है। इनमें कालीबाई बटालियन आरएसी, अलवर के 17 तथा पांचवीं बटालियन आरएसी, जयपुर के 2 अभ्यर्थी शामिल हैं।

इसलिए रिक्त हुए थे पद

भर्ती प्रक्रिया के दौरान पूर्व में चयनित अभ्यर्थियों में से कई उम्मीदवारों द्वारा नियुक्ति में रुचि न दिखाने, अन्य स्थानों पर नियोजन हो जाने, गर्भवती महिलाओं के मामलों, आपराधिक प्रकरणों के कारण अपात्र घोषित होने, खेल कोटा तथा कुछ अन्य प्रशासनिक कारणों से ये पद रिक्त रह गए थे। विभाग द्वारा नियमों के तहत त्वरित रिव्यू कार्यवाही करते हुए प्रतीक्षा सूची से योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर इन रिक्तियों को भरा गया है।

इस अवसर पर भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित रहने की अपील की गई है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article