एजुकेशन

राजस्थान में गर्मी की छुट्टी 2026: गर्मी का कहर! जयपुर, कोटा, जोधपुर और अजमेर के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी कब से होगी

Rajasthan (Jaipur, Kota, Jodhpur, Ajmer, Alwar) Mein Garmi Ki Chutti Kab Hogi (राजस्थान में कब से होंगी गर्मी की छुट्टी): गर्मी ने अपना भयंकर रूप दिखाना शुरू कर दिया है। आइये जानते हैं कि राजस्थान के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां कब से हैं।

Image

Rajasthan (Jaipur, Kota, Jodhpur, Ajmer, Alwar) Mein Garmi Ki Chutti: गर्मी की छुट्टी

Rajasthan (Jaipur, Kota, Jodhpur, Ajmer, Alwar) Mein Garmi Ki Chutti Kab Hogi (राजस्थान में कब से होंगी गर्मी की छुट्टी): देशभर में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और राजस्थान भी इससे अछूता नहीं है। राज्य के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे हीटवेव जैसे हालात बन गए हैं। मरुधरा में भीषण गर्मी का कहर जारी है। कई जिलों में तापमान 43 से 46 डिग्री के बीच दर्ज हुआ है। बीते दिन जैसलमेर सबसे गर्म है यहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में आज भी हीटवेव का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, जिसके चलते स्कूलों के समय में बदलाव और छुट्टियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ऐसे में छात्र और अभिभावक जानना चाहते हैं कि राजस्थान में गर्मी की छुट्टियां कब से शुरू होंगी।

पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो राजस्थान के स्कूलों में आमतौर पर मई के मध्य से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो जाता है। एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार, 16 मई से 20 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश, 21 जून से स्कूलों का संचालन फिर से होगा शुरू। राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में लगभग 15 से 20 मई 2026 के बीच गर्मी की छुट्टियां घोषित की जा सकती हैं, जो जून के मध्य तक जारी रह सकती हैं। हालांकि, इसको लेकर अंतिम निर्णय राज्य सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा ही लिया जाएगा। पिछले दो दिनों से राजस्थान के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखा गया है। सोमवार को दिनभर तेज गर्मी और लू के बाद शाम को अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश हुई।

Jaipur School Summer Holidays: जयपुर में स्कूलों की छुट्टियां

राजधानी जयपुर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में पहले ही बदलाव किया जा चुका है। यहां भी संभावना है कि 15-20 मई के आसपास समर वेकेशन शुरू हो जाए और जून के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक स्कूल बंद रहें।

Kota School Summer Holidays: कोटा में छुट्टियों की संभावना

कोचिंग हब कोटा में भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां मई के तीसरे सप्ताह से शुरू हो सकती हैं। हालांकि कोचिंग संस्थानों का शेड्यूल अलग हो सकता है।

Ajmer School Summer Holidays: अजमेर में समर वेकेशन

अजमेर में भी हर साल की तरह इस बार भी मई के मध्य से स्कूल बंद होने की उम्मीद है। प्रशासन मौसम की स्थिति के अनुसार निर्णय ले सकता है।

Jodhpur School Summer Holidays: जोधपुर में बढ़ी गर्मी का असर

मरुस्थलीय क्षेत्र जोधपुर में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। यहां तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है, ऐसे में छुट्टियां समय से पहले घोषित होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article