एजुकेशन

यूपी में गर्मी की छुट्टी 2026: गर्मी का कहर! यूपी, नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी कब से होगी

UP (Noida, Ghaziabad, Lucknow, Varanasi) Mein Garmi Ki Chutti Kab Hogi (यूपी में कब से होंगी गर्मी की छुट्टी): यहां आप जान सकते हैं कि यूपी के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां कब से हैं।

Image

UP Mein Garmi Ki Chutti Kab Hogi 2026, UP School Summer Holidays: यूपी के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी कब होगी

UP (Noida, Ghaziabad, Lucknow, Varanasi) Mein Garmi Ki Chutti Kab Hogi (यूपी में कब से होंगी गर्मी की छुट्टी): देशभर में गर्मी का सितम लगातार जारी है। कई स्थानों पर अधिकतम पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे हीटवेव का अलर्ट घोषित है। आईएमडी ने कई यूपी जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। बुंदेलखंड के कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जिससे लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों के स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। वहीं कई जिलों में स्कूलों को एक से दो दिन बंद करने का आदेश दे दिया गया है। इस बीच छात्र व अध्यापक जानना चाहते हैं कि यूपी के स्कूल में गर्मी की छुट्टी कब है? नोएडा के स्कूल में गर्मी की छुट्टी कब है? गाजियाबाद के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी कब है, लखनऊ के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी कब है? वाराणसी के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी कब है? यहां आप जान सकते हैं।

UP School Summer Holidays 2026: यूपी के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी कब है

पिछले साल यानी 2025 में यूपी के स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश था। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 20 मई से गर्मी की छुट्टी रहेगी। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की अवकाश तालिका में यह जानकारी दी गई है। ‌ उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की अवकाश तालिका में बताया गया है कि यह आदेश सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों और परिषद के नियंत्रणाधीन विद्यालयों में लागू होगा। ‌स्कूल 20 मई को बंद होंगे और 15 जून के बाद खुलेंगे।

Ghaziabad School Summer Holidays: गाजियाबाद के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी कब होगी

वहीं गाजियाबाद के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी की बात करें तो यहां भी विद्यालयों में 20 मई से समर वेकेशन शुरू होगा और 15 जून तक स्कूल बंद रहेंगे। इसके बाद 16 जून को स्कूल खुल सकते हैं। हालांकि यदि गर्मी कम नहीं होती है तो छुट्टी आगे बढ़ाई जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या शिक्षक से संपर्क करें।

Noida School Summer Holidays: नोएडा के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी कब होगी

नोएडा के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी की बात करें तो यहां भी विद्यालयों में 20 मई से अवकाश होगा। इसके बाद स्कूल 15 जून के बाद खुल सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। यह जानकारी पिछले साल के आंकड़ो पर आधारित है।

Lucknow School Summer Holidays: लखनऊ के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी कब होगी

लखनऊ में स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां मई 2026 के मध्य से शुरू हो सकती हैं। यहां भी समर वेकेशन जून के अंत तक चलता है। छात्रों से अनुरोध है कि समर वेकेशन के लिए अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या अध्यापक से संपर्क करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article