Rajasthan Grade 4 exam answer key and master question paper released: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती सीधी भर्ती 2024 परीक्षा का आयोजन 19, 20 एवं 21 सितंबर 2025 को करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद अब RSSB की ओर से सभी शिफ्ट एवं सेट के अनुसार मास्टर प्रश्न पत्र एवं प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। इस एग्जाम में भाग लेने वाले उम्मीदवार तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पेपर एवं आंसर की डाउनलोड करके प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
आंसर की में दिए गए किसी उत्तर से अभ्यर्थी अगर संतुष्ट नहीं हैं तो ऑनलाइन माध्यम से 8 से 10 नवंबर 2025 तक आपत्ति दर्ज कर सकेंगे।आपत्ति दर्ज करने के लिए एप्लीकेशन फीस प्रति प्रश्न के अनुसार 100 रुपये लगेगी। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों ने ऑफलाइन आवेदन किया था वे 3 से 6 नवंबर तक कार्यालय में जाकर उपस्थित होकर आपत्ति जमा कर सकते हैं।
आंसर की एवं मास्टर प्रश्न पत्र इन स्टेप्स से करें डाउनलोड
- आरएसएसबी ग्रेड 4 आंसर की एवं मास्टर प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
- होम पेज पर कैंडिडेट्स कॉर्नर में जाकर आंसर की/ क्वेश्चन पेपर लिंक पर क्लिक करें।
- शिफ्ट/ डेट के अनुसार प्रश्न पत्र एवं आंसर की डाउनलोड कर लें।
- अब आप अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
आपको बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल कुल 53749 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
