Rajasthan Forester Exam City Slip 2026 Released: राजस्थान फॉरेस्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Rajasthan Forester Exam City Slip 2026) खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड वनपाल भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर (Rajasthan Forester Exam City Slip) दी है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
बता दें आधिकारिक सूचना के अनुसार, आरएसएसबी फॉरेस्टर 2026 परीक्षा 28 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक एक ही शिफ्ट में निर्धारित होगी। अभ्यर्थी अब अपने एग्जाम की सिटी का नाम चेक कर सकते हैं। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।
Rajasthan Forester Exam City Slip 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RSSB Rajasthan Forester Exam City Slip 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- परीक्षा शहर सूची आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Rajasthan Forester, Vanpal Admit Card: कब जारी होगा एडमिट कार्ड
आरएसएसबी फॉरेस्टर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड की बात करें तो प्रवेश पत्र परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां उपलब्ध करवा दिया जाएगा। एडमिट कार्ड पर नीचे दी गई ये जानकारी उपलब्ध होगी।
Rajasthan Forester Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name)
- माता पिता का नाम (Mothers & Fathers Name)
- परीक्षा का नाम (Exam Name)
- परीक्षा का समय (Exam Timing)
- परीक्षा केंद्र का नाम (Exam Centre Name)
- परीक्षा केंद्र का पता (Exam Centre Address)
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (Passport Size Photograph)
- हस्ताक्षर (Signature)
राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
