एजुकेशन

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025: इस तारीख को आएगा राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट, predeledraj2025.in पर करें चेक

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 Direct Link at predeledraj2025.in (राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट कब जारी होगा): राजस्थान बीएसटीसी प्रीडीएलएड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

Rajasthan BSTC Result 2025

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 Direct Link at predeledraj2025.in (राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट कब जारी होगा): राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से बीएसटीसी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 18 जून को जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2025 डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025: लाखों अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा में कुल 5.49 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पहली पाली में 90.4 फीसदी और दूसरी पाली में 91.3 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। बता दें कि इस परीक्षा के लिए कुल 6.04 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें 70 फीसदी महिलाएं थी। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। राजस्थान बीएसटीसी आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download Rajasthan BSTC Result 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाएं।
  • फिर राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025: दो पाली में हुई परीक्षा

राजस्थान बीएसटीसी प्रीडीएलएड परीक्षा का आयोजन 1 जून 2025 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई। वहीं, इस परीक्षा की आंसर-की 5 जून को जारी की जाएगी। अब इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article