Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2023 Declared: एजुकेशन डिपार्टमेंट एग्जामिनेशन, राजस्थान ने बीएसटीसी प्री डीएलएड का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in, predeled.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया गया है।
बता दें इस बार राजस्थान डीएलएड की प्रवेश परीक्षा 28 अगस्त को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। हालांकि 5 लाख 70 हजार अभ्यर्थी ही एग्जाम में शामिल हुए थे। वहीं अब उम्मीदवारों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2023 Download: राजस्थान प्री डीएलएड का रिजल्ट
- सबसे पहले
panjiyakpredeled.in ,predeled.com पर जाएं - होमपेज पर जाकर Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- मेरिट लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
- यहां सर्च बॉक्स पर अपना नाम या रजिस्ट्रेश नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
