एजुकेशन

Rajasthan BSTC Result 2022: राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का रिजल्ट, यहां चेक करें अपना परिणाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 03:43 PM IST

Rajasthan BSTC Result 2022, Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2022 Date: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। राज्य शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर अपने नतीजे देख सकेंगे।

Image

अभ्यर्थी panjiyakpredeled.in पर नतीजे देख सकेंगे।

Photo : iStock

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2022 Date, Rajasthan BSTC Result 2022, panjiyakpredeled.in: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अपडेट है। राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड का रिजल्ट आज यानी 1 नवंबर 2022 को जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर अपने नतीजे देख सकेंगे। फिलहाल आधिकारिक वेबसाइट हैंग हो गई है।‌ उम्मीद है कि नतीजे शाम तक जारी किए जाएंगे। राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2022 लिंक एक्टिवेट होते ही अभ्यर्थियों को सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

Rajasthan BSTC Pre DElEd Exam 2022: इतने अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल

राजस्थान शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बीएसटीसी रिजल्ट की जानकारी साझा की है। जिसके अनुसार प्री डी एल एड परीक्षा 2022 का परीक्षा परिणाम कल 1 नवंबर 2022 को दोपहर बाद जारी किया जाएगा। इस साल राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा में 5,99,294 अभ्यार्थी शामिल हुए थे।

Rajasthan BSTC Exam 2022: कब हुई परीक्षा?

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 8 अक्टूबर 2022 को 2594 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक पाली में हुई थी। ‌इस परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद फिर काउंसलिंग का शेड्यूल भी जल्द ही जारी किया जाएगा। काउंसलिंग के आधार पर अभ्यर्थियों को शिक्षा संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा।

How to download Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट 2022

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। ‌
  • अब अभ्यर्थी राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट 2022 चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Rajasthan BSTC Exam Result 2022: इतने कॉलेज में मिलेगा दाखिला

राजस्थान प्री डीएलएड एग्जाम के माध्यम से 372 डीएलएड कॉलेजों में 25 हजार सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि बीएसटीसी रिजल्ट 2022 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in चेक करते रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article