एजुकेशन

Rajasthan BSTC Result 2022 Declared: जारी हुआ राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड का रिजल्ट, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 05:33 PM IST

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2022 Declared, Rajasthan BSTC Result 2022 Out, Rajasthan BSTC Pre DElEd Result at panjiyakpredeled.in: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। अब सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी ‌ रिजल्ट डाउनलोड किया जा सकता है।

Image

राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया है।
  • बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 8 अक्टूबर को हुई थी।
  • अभ्यर्थी panjiyakpredeled.in पर नतीजे देख सकते हैं।

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2022 Declared, Rajasthan BSTC Result 2022, panjiyakpredeled.in: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट आज यानी 1 नवंबर 2022 को घोषित कर दिया गया है। ‌ परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट (Rajasthan BSTC Pre DElEd Result) 2022 आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan BSTC Result 2022: इतने केंद्रों पर हुई परीक्षा

राजस्थान प्री डीएलएड एग्जाम के माध्यम से 372 डीएलएड कॉलेजों में 25 हजार सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। राजस्थान प्री-डीएलएड एग्जाम 2022 का आयोजन प्री.डी.एल.एड. परीक्षा के समन्वयक कार्यालय द्वारा 8 अक्टूबर को किया गया। परीक्षा 2594 केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक पाली में हुई थी। ‌आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस साल परीक्षा में 5.99 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

Rajasthan Pre DElEd Result 2022: जारी हुआ परिणाम

राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट panjiyakpredeled.in पर जारी किया गया है। यहां नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट देखा जा सकता है। वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

How to download Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। ‌
  • अब अभ्यर्थी राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट 2022 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2022: काउंसलिंग का शेड्यूल जल्द

राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा (Rajasthan BSTC Exam 2022) के लिए इस साल 19 अगस्त से 6 सितंबर 2022 तक आवेदन मांगे गए थे। चूंकि रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया है, ऐसे में काउंसलिंग का शेड्यूल भी जल्द ही जारी किया जाएगा। काउंसलिंग के आधार पर अभ्यर्थियों को विभिन्न टीचिंग कॉलेजों में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन कोर्सेस में दाखिला दिया जाएगा।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article