एजुकेशन

Rajasthan BSTC Answer Key 2022: राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा की आंसर की, panjiyakpredeled.in‌ से कर सकेंगे डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 03:20 PM IST

Rajasthan BSTC Answer Key 2022, Rajasthan Pre DElEd Answer Key 2022, panjiyakpredeled.in‌: राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in‌ पर‌ अपलोड कर दी जाएगी। अपडेट आने पर आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।यह परीक्षा 8 अक्टूबर को 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित की गई थी।

Image

राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा की उत्तर कुंजी जल्द जारी होगी।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा की आंसर की जल्द
  • panjiyakpredeled.in‌ से कर सकेंगे डाउनलोड
  • 8 अक्टूबर को एक पाली में हुई थी परीक्षा

Rajasthan BSTC Answer Key 2022, panjiyakpredeled.in‌: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा की उत्तर कुंजी कभी भी जारी की जा सकती है।‌ जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in‌ के माध्यम से आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। राजस्थान बीएसटीसी आंसर की पर कोई भी अपडेट आने पर आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

Rajasthan BSTC Exam 2022: एक पाली में हुई थी परीक्षा

राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 8 अक्टूबर 2022 को राज्य के 33 जिलों में निर्धारित केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित की गई थी। इसके लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड 3 अक्टूबर को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया था। राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा मानसिक योग्यता, राजस्थान की सामान्य जानकारी,‌ शिक्षण अभिक्षमता और अंग्रेजी, ‌ संस्कृत / हिंदी से 600 अंकों के 200 सवाल पूछे गए थे। ‌प्रत्येक सही जवाब पर तीन अंक दिए जाएंगे। ‌हालांकि, गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।

Rajasthan BSTC Answer Key 2022: जल्द जारी होगी आंसर की

राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जल्द ही जारी की जाएगी। फिर अभ्यर्थियों को तीन से चार दिन तक आपत्ति दर्ज कराने का समय मिलेगा। प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स में आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download Rajasthan BSTC Pre DElEd Answer Key 2022: ऐसे डाउनलोड करें राजस्थान बीएसटीसी आंसर की

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in‌ पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2022 आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने राजस्थान बीएसटीसी आंसर की 2022 का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं। ‌

Rajasthan BSTC Exam 2022: इतने सीटों पर होगा दाखिला

राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा से राज्य के 372 डीएलएड कॉलेजों में कुल 25000 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस परीक्षा के लिए लगभग 5.99 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए अभ्यर्थी यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article