एजुकेशन

Bihar DELED Result 2022: नहीं होगी बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट में देरी, डाउनलोड करें कटऑफ लिस्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 11:50 AM IST

Bihar DELED Result 2022 kab Aayega Date, Time: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना किसी भी वक्त डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। इस बार बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 14 सितंबर से 20 सितंबर 2022 के बीच आयोजित की गई थी। वहीं आयोग ने 23 सितंबर को अस्थायी उत्तर कुंजी जारी कर दी थी।

Image

यहां चेक करें बिहार डीएलएड रिजल्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • 14 से 20 सितंबर के बीच आयोजित की गई थी बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा।
  • 23 सितंबर को जारी की गई थी प्रोविजनल आंसर की।
  • इस परीक्षा के तहत राज्य के 54 सरकारी और 252 गैर सरकारी कॉलेजों में किया जाएगा दाखिला।

Bihar DELED Result 2022, bihardeled.com: बिहार डीएलएड की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) इस सप्ताह डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। परीक्षा समिति ने 23 सितंबर 2022 को अस्थायी उत्तर कुंजी जारी की थी, यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए 25 सितंबर तक का समय दिया गया था। हालांकि अब आपत्तियों का निपटारा करने के बाद शिक्षा विभाग ने फाइनल आंसर की तैयार कर ली है। उम्मीद है कि, एक से दो दिन के भीतर फाइनल आंसर की के साथ रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। हालांकि इस पर शिक्षा विभाग ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट bihardeled.com, biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

इस बार बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 14 सितंबर से 20 सितंबर 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा तीन पालियों में निर्धारित थी। पहली पाली सुबह 08 बजे से 10:30 तक, वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजकर 30 मिनट तक थी। जबकि तीसरी पाली की परीक्षा शाम 4 बजे से शाम 6:30 बजे तर आयोजित की गई थी। बता दें यहां 450 मार्क्स के कुल 150 प्रश्न पूछे गए थे, प्रत्येक प्रश्न 3 मार्क्स का था। साथ ही यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी था। प्रत्येक गलत उत्तर के एक तिहाई मार्क्स काटे गए हैं।

Bihar DELED Result 2022, यहां देखें संभावित कटऑफ

बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के संभावित कटऑफ की बात करें तो अनारक्षित वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों को 62 प्रतिशत से अधिक यानी 300 मार्क्स चाहिए होंगे, जबिक पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 200 - 220, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के लिए (EBC) 190 से 210, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 170 से 190 अंक, अनुसूचित जनजाति के लिए (ST) के लिए 160 से 180 मार्क्स निर्धारित किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे आसान स्टेप के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Bihar DELED Result 2022, यहां देखें सबसे पहले

  • सबसे पहले bihardeled.com biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Bihar DELED Result 2022 Direct Link पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
RRB NTPC का ये एडमिट कार्ड rrbbhopal.gov.in पर जारी, लेवल 6 उम्मीदवार करें चेक

दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के लिए दाखिला

इस परीक्षा के तहत राज्य के 54 सरकारी और 252 गैर सरकारी सहित कुल 306 कॉलेजों में डीएलएड दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के लिए दाखिला किया जाएगा। ध्यान रहे यहां एडमिशन के लिए वही अभ्यर्थी पात्र माने जाएंगे, जिन्होंने डीएलएड की प्रवेश परीक्षा क्वालीफाई की होगी। इस बार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन जून से जुलाई के बीच मांगे गए थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article