एजुकेशन

Rajasthan Board Exam 2025 Guidelines: राजस्थान बोर्ड परीक्षा के लिए गाइडलाइन, एग्जाम सेंटर पर ना करें ये गलतियां, हो जाएंगे बाहर

RBSE Rajasthan Board 10th 12th Exam 2025 Guidelines: राजस्थान बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जारी हो चुकी है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल (Rajasthan Board Exam 2025 Time Table) पहले ही जारी हो चुका है। ऐसे में राजस्थान बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्र परीक्षा के लिए जरूरी गाइडलाइंस चेक कर लें। राजस्थान बोर्ड परीक्षा में शामिल होने से पहले एग्जाम सेंटर के नियमों का ध्यान जरूर रखें।

Image

राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2025

Photo : iStock

Rajasthan Board 10th 12th Exam 2025 Guidelines: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल (Rajasthan Board Exam 2025 Time Table) पहले ही जारी हो चुका है। मार्च महीने के पहले हफ्ते से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। ऐसे में जो बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वो एग्जाम सेंटर के लिए गाइडलाइंस को जरूर ध्यान में रखें। एग्जाम सेंटर से जुड़ी डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च 2025 से शुरू हो जाएंगी। कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2025 के पहले हफ्ते से शुरू हो जाएंगी। बोर्ड एग्जाम के लिए जरूरी गाइडलाइंस नीचे देख सकते हैं।

Rajasthan Board 10th 12th Exam Guidelines: राजस्थान बोर्ड के लिए गाइडलाइंस

  • राजस्थान बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों को अपने स्कूल आईडी के साथ बोर्ड की ओर से जारी एडमिट कार्ड लेकर जाना होगा।
  • ध्यान रहे कि राजस्थान बोर्ड परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा।
  • राजस्थान बोर्ड एग्जाम हॉल के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर आदि ले जाने की अनुमति नहीं है।
  • राजस्थान बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र अपने साथ स्टेशनरी अनिवार्य रूप से लेकर केंद्र पर जाएं।
  • बता दें कि बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद ही केंद्र छोड़ने की अनुमति होगी।
  • ध्यान रहे एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम सेंटर पर पहुंचने पर परीक्षा देने से रोक दिया जाएगा।
  • परीक्षा केंद्र पर अनावश्यक गतिविधियों में समय बर्बाद करने से बचना चाहिए। बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले अपनी जेब चेक कर लें। कोई भी कागज पाए पर एग्जाम देने से रोक दिया जाएगा।

RBSE ने जारी की गाइडलाइंस

राजस्थान में शिक्षा विभाग और राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए एग्जाम गाइडलाइस जारी की गई है। साथ ही बोर्ड एग्जाम की तैयारी के लिए कुछ टिप्स भी जारी किए गए हैं।

Rajasthan Board Exam Timing: कितने बजे होगी परीक्षा?

राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं हर दिन एक शिफ्ट में ही होंगी। परीक्षाओं का आयोजन सुबह 8:30 बजे से 11:45 तक होगा। इसके लिए सुरक्षा इंतजाम काफी सख्त होने वाले हैं। बोर्ड एग्जाम सेंटर पर छात्रों को अपना एडमिट कार्ड लेकर आना अनिवार्य होगा। एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले स्कूलों में भेज दिया जाएगा।

बोर्ड के विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 10वीं की परीक्षा 06 मार्च को शुरू होगी और पहला पेपर अंग्रेजी का है। वहीं, 10वीं की अंतिम परीक्षा 01 अप्रैल 2025 को तृतीय भाषा की है. जबकि 12वीं कक्षा की भी परीक्षा 06 मार्च को शुरू होगी। 12वीं का पहला मनोविज्ञान है और अंतिम पेपर 05 अप्रैल 2025, शनिवार को होगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article