एजुकेशन

Rajasthan Board Exam Date Sheet OUT: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, जानें किस दिन होगी कौन सी परीक्षा

Rajasthan Board Exam 2025 Date Sheet: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी हो गया है। राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में आवेदन करने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में आवेदन करने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर डेटशीट चेक कर सकते हैं।

Image

राजस्थान बोर्ड एग्जाम डेटशीट

Photo : Times Now Digital

Rajasthan Board Exam 2025 Date Sheet: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में आवेदन करने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल (Rajasthan Board Exam 2025 Time Table) जारी हो गया है। जारी डेटशीट के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च 2025 से शुरू हो जाएंगी।

हाल ही में राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च 2025 से शुरू हो जाएंगी। कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2025 के पहले हफ्ते से शुरू हो जाएंगी। अब सब्जेक्ट वाइज डेटशीट जल्द वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। डेटशीट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

RBSE 10th 12th Time Table ऐसे करें चेक

  • राजस्थान बोर्ड एग्जाम का टाइमटेबल चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर News Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Rajasthan Board 10th or 12th Date Sheet 2025 के लिंक पर जाएं।
  • अपने क्लास के अनुसार दिए लिंक पर क्लिक करें।
  • डेटशीट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • एग्जाम डेटशीट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Rajasthan Board 10th Exam Date Sheet: 10वीं की डेटशीट

परीक्षा की तारीखसब्जेक्ट
6 मार्च, 2025अंग्रेजी
11 मार्च, 2025ऑटोमोटिव, सौंदर्य एवं स्वास्थ्य, स्वास्थ्य देखभाल, सूचना प्रौद्योगिकी, फुटकर बिक्री, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, निजी सुरक्षा, अपैरल मेड-अप्स एंड होम फर्निशिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, कृषि, प्लंबर, टेलीकॉम, बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विस एंड इंश्योरेंस, कंस्ट्रक्शन, फूड प्रोसेसिंग
12 मार्च, 2025हिंदी
17 मार्च, 2025सामाजिक विज्ञान
21 मार्च, 2025विज्ञान
26 मार्च, 2025गणित
29 मार्च, 2025संस्कृतम (प्रथम प्रश्न पत्र)
1 अप्रैल, 2025तृतीय भाषा (संस्कृत/उर्दू/गुजराती/सिंधी/पंजाबी), संस्कृतम (द्वितीय प्रश्न पत्र)
राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं हर दिन एक शिफ्ट में ही होंगी। परीक्षाओं का आयोजन सुबह 8:30 बजे से 11:45 तक होगा। इसके लिए सुरक्षा इंतजाम काफी सख्त होने वाले हैं। बोर्ड एग्जाम सेंटर पर छात्रों को अपना एडमिट कार्ड लेकर आना अनिवार्य होगा। एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले स्कूलों में भेज दिया जाएगा।

Rajasthan Board 12th Exam Date Sheet: 12वीं की डेटशीट

Rajasthan Board 12th Date Sheet

राजस्थान बोर्ड

बोर्ड के विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 10वीं की परीक्षा 06 मार्च को शुरू होगी और पहला पेपर अंग्रेजी का है। वहीं, 10वीं की अंतिम परीक्षा 01 अप्रैल 2025 को तृतीय भाषा की है. जबकि 12वीं कक्षा की भी परीक्षा 06 मार्च को शुरू होगी। 12वीं का पहला मनोविज्ञान है और अंतिम पेपर 05 अप्रैल 2025, शनिवार को होगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article