एजुकेशन

RBSE 2026 Exams: राजस्थान बोर्ड की कॉपी चेक शुरू, जानें कब आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

RBSE 10th-12th Board Exams 2026 : राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा 12 फरवरी से लेकर 28 फरवरी 2026 के बीच हुई थी। वहीं कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक चलेंगी। यानी 12वीं के एग्जाम चल ही रहे हैं। जैसे ही परीक्षाएं खत्म हुईं, कॉपियों को सेंटर पर चेक करने के लिए भेज दिया गया। यहां पर दिशानिर्देशों के अनुसार शिक्षक कॉपी चेक करने का काम कर रहे हैं।

Image

RBSE Board 2026 Copy Checking Begins

RBSE 2026 Exams: राजस्थान में बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 1 मार्च 2026 से आंसर कॉपी आधिकारिक रूप से चेक करनी शुरू कर दी है। एग्जाम निपटने के साथ-साथ अब रिजल्ट तैयार करने की तैयारी भी की जा रही है। हर साल एग्जाम खत्म होने के कुछ दिनों के बाद ये प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है ताकि रिजल्ट समय पर दिए जा सकें और छात्रों को परिणाम के लिए लंबा इंतजार ना करना पड़े। इस बार भी पिछले सालों की तरह ही मई के महीने में रिजल्ट घोषित किये जाने की उम्मीद जताई जा रही है। एक बार आने के बाद परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

कब हुई थी राजस्थान बोर्ड परीक्षा ?

बता दें कि राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा 12 फरवरी से लेकर 28 फरवरी 2026 के बीच हुई थी। वहीं कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक चलेंगी। यानी 12वीं के एग्जाम चल ही रहे हैं। जैसे ही परीक्षाएं खत्म हुईं, कॉपियों को सेंटर पर चेक करने के लिए भेज दिया गया। यहां पर दिशानिर्देशों के अनुसार शिक्षक कॉपी चेक करने का काम कर रहे हैं।

कब आएगा बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट ?

बता दें कि आमतौर पर राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट मई के महीने में आता है। 12वीं के एग्जाम इन दिनों चल भी रहे हैं। इस बार भी पिछले सालों की तरह ही मई के महीने में रिजल्ट घोषित किये जाने की उम्मीद जताई जा रही है। एक बार आने के बाद परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

छात्र कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट ?

छात्र घर बैठे ही अपना रोल नंबर चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। मुख्य पेज पर छात्रों को 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट दिखाई पड़ेगा। वहां पर उन्हें रोल नंबर सबमिट करना होगा। इसके बाद उन्हें आंसरशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जहां से वे उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article