एजुकेशन

Rajasthan Board 8th Result 2024: जारी होने वाला है राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट, rajshaladarpan.nic.in पर पाएं मार्कशीट

Rajasthan Board Class 8th Result 2024 Date: राजस्थान बोर्ड के पंजीयक शिक्षा विभाग की तरफ से कक्षा 8वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। इस साल कक्षा 8वीं की परीक्षा में कुल 12.80 लाख छात्र शामिल हुए हैं। सभी का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। छात्र अपनी मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

Image

आने वाला है राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट

Photo : iStock

RBSE Class 8th Result 2024 Date and Time: राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षा में बैठने वाले छात्र कमर कस लें। जल्द ही राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। राजस्थान के पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर की तरफ से Rajasthan Board 8th Result 2024 जारी किया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट अगले हफ्ते जारी हो सकता है।

राजस्थान बोर्ड की तरफ से कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 28 मार्च 2024 से 4 अप्रैल 2024 तक हुआ था। इस परीक्षा में 12.80 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। सभी छात्रों का रिजल्ट एक साथ जारी होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से अपनी मार्कशीट हासिल कर सकते हैं।

Rajasthan Board 8th Result 2024 ऐसे करे चेक

  1. राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट की होम पेज पर Latest Results के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद Check Rajasthan Board 8th Result 2024 के लिंक पर जाना होगा।
  4. अगले पेज पर Check Here के लिंक पर जाएं।
  5. अब रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर दर्ज करें।
  6. रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

ग्रेडिंग सिस्टम से बनेगा रिजल्ट

राजस्थान के पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय, बीकानेर की तरफ से हर साल कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन होता है। इस राजस्थान बोर्ड 8वीं के छात्रों को मार्क्स के बजाए ग्रेड दिए जाते हैं। ग्रेडिंग सिस्टम में D ग्रेड तक छात्र पास माने जाते हैं। वहीं, ई 1 और ई 2 आने पर छात्रों को फेल घोषित कर दिया जाता है।

कैसा था पिछले साल का रिजल्ट?

राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट पिछले साल 17 मई 2023 को जारी हुआ था। पिछली बार कुल 95.59 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की थी। वहीं, कुल 12.63 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। बता दें कि राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षाएं 10वीं और 12वीं की तरह बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर कराता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर विजिट करते रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article