Rajasthan 4th Grade Result 2026 Declared: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने चौथी श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। दस्तावेजों की जांच और पात्रता सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड ने चयनित उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी की। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 6,339 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट सूची और श्रेणीवार कटऑफ देख सकते हैं।
जारी हुई मेरिट लिस्ट और कटऑफ
Rajasthan 4th Grade Final Result 2026 अलग-अलग पीडीएफ फाइलों के रूप में जारी किया है। इनमें नॉन ट्राइबल सब प्लान (NTSP) और ट्राइबल सब प्लान (TSP) क्षेत्र के उम्मीदवारों की अलग-अलग चयन सूची उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची भी जारी की गई है। बोर्ड ने उन उम्मीदवारों की जानकारी भी साझा की है, जिनके मामले पहले अदालत के आदेश के कारण लंबित थे और अब उनका भी निस्तारण कर दिया गया है।
इन विभागों के लिए जारी हुआ चयन
यह मेरिट लिस्ट राजस्थान सरकार के सचिवालय, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) और राज्य के विभिन्न अधीनस्थ विभागों एवं कार्यालयों में होने वाली नियुक्तियों से संबंधित है। जानें कैसे देखें परिणाम
Rajasthan 4th Grade Final Result 2026 देखने का तरीका
- उम्मीदवार सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर दिए गए 'Results' सेक्शन में जाएं और 'Fourth Class Employee Recruitment 2024' से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी जरूरत के अनुसार मेरिट लिस्ट या चयन सूची वाली पीडीएफ खोलें।
- पीडीएफ में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करके यह पता लगाया जा सकता है कि आपका चयन हुआ है या नहीं।
- आगे के लिए इस पीडीएफ की एक कॉपी डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रखना भी बेहतर रहेगा।
बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे भर्ती से जुड़ी आगे की सभी जानकारी और नियुक्ति संबंधी अपडेट के लिए समय-समय पर RSSB की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। यदि आगे कोई नया नोटिस या निर्देश जारी होता है, तो उसकी जानकारी भी वहीं उपलब्ध कराई जाएगी।
