एजुकेशन

UPTET Result 2026: OMR शीट की स्कैनिंग पूरी, जानें कब तक जारी हो सकता है यूपीटेट रिजल्ट

UPESSC ने सभी अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट की स्कैनिंग का काम पूरा कर लिया है। अब केवल रिजल्ट जारी किया जाना बाकी है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आयोग इसी सप्ताह परिणाम घोषित कर सकता है।

Image

UPTET Result 2026 kab aayega

UPTET 2026 Result Expected Date: उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UPTET) 2026 में शामिल हुए करीब 17.70 लाख उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने सभी अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट की स्कैनिंग का काम पूरा कर लिया है। अब केवल रिजल्ट जारी किया जाना बाकी है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आयोग इसी सप्ताह परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि, आयोग की ओर से अभी तक रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें।

ऑनलाइन जारी होगा रिजल्ट (UPTET 2026 Result Website)

UPTET 2026 का रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी। आयोग किसी भी उम्मीदवार को डाक, ईमेल या किसी अन्य माध्यम से व्यक्तिगत रूप से रिजल्ट नहीं भेजेगा।

ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड (UPTET 2026 How to Download)

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां होमपेज पर उपलब्ध UPTET Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रोल नंबर या अन्य जरूरी लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट करें। स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करने के साथ-साथ भविष्य के लिए प्रिंट भी निकाला जा सकता है।

स्कोरकार्ड में क्या-क्या होगा? (UPTET 2026 Scorecard)

UPTET 2026 के स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, माता-पिता का नाम, श्रेणी, लिंग, पेपर-1 या पेपर-2 की जानकारी, विषयवार अंक, कुल प्राप्त अंक, प्रतिशत और परीक्षा में सफल या असफल होने की स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरण ध्यान से जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो तुरंत आयोग से संपर्क करें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article