एजुकेशन

Railway Mission Mode: पीएम मोदी का युवाओं को तोहफा, मिशन मोड के तहत रेलवे के 1.5 लाख पदों पर निकली भर्ती

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Nov 7, 2022, 12:23 PM IST

Railway Mission Mode Recruitment 2022: रेलवे में सरकारी नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। मिशन मोड के तहत रेलवे के एनटीपीसी, आरपीएफ के कांस्टेबल, ग्रुप डी समेत अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

Image

मिशन मोड के तहत रेलवे में 1.5 लाख वैकेंसी

KEY HIGHLIGHTS
  • मिशन मोड के तहत रेलवे में 1.5 लाख पदों पर वैकेंसी।
  • 8वीं 10वीं पास से ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन।
  • लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा उम्मीदवारों का चयन।

Railway Mission Mode Recruitment 2022: बेरोजगारी इन दिनों शिक्षित युवाओं को दीमक की तरह चाटती जा रही है। हालांकि केंद्र और राज्य सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। मिशन मोड के तहत रेलवे के 1.5 लाख पदों पर भर्ती (Railway Recruitment 2022) की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से एनटीपीसी, आरपीएफ के कांस्टेबल, ग्रुप डी एवं अन्य पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यह उन उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है, जो लंबे समय से रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे हैं। हालांकि रेलवे ने अभी इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। उम्मीद है कि भारतीय रेलवे जल्द ही भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर (Railway Mission Mode Notice) सकता है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी निर्धारित समयानुसार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, इन पदों पर चयन प्रक्रिया लोकसभा चुनाव से पहले कर ली जाएगी। ऐसे में रेलवे में सरकारी नौकरी पाने के लिए तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि, अभी से अपनी तैयारी तेज कर दें। क्योंकि नोटिफिकेशन जारी होने के बाद परीक्षा के लिए ज्यादा समय नहीं दिया जाएगा। इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सबसे पहले आपको यहां सूचित किया जाएगा। यहां आप शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा व चयन प्रक्रिया से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Railway Mission Jobs, शैक्षणिक योग्यता

मिशन मोड के तहत रेलवे के कांस्टेबल और ग्रुप डी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं एनटीपीसी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही आईआईटीआई की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अन्य पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की जाएगी।

आयु सीमा

यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की जाएगी। हालांकि एज रिलेक्सेशन के आधार पर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को यहां छूट दी जाएगी।

Railway Mission Mode, कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Railway Mission Mode Jobs 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें, मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज

आवेदन करने से पहले पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ स्कैन कर अपने पास रख लें। बिना दस्तावेजों के आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान उम्मीदवारों को अपने सभी डॉक्यूमेंट्स की ओरिजिनल कॉपी लाना होगा।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article