एजुकेशन

Railway JE Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी, जूनियर इंजीनियर के 3993 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

Railway JE Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर और डिपो मैटिरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 3993 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

Image

Railway JE Recruitment 2026: रेलवे जूनियर इंजीनियर के 3993 पदों पर निकली वैकेंसी

Railway JE Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Railway JE Recruitment 2026) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर और डिपो मैटिरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 3993 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Railway Junior Engineer Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 13 सितंबर 2026 है। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर दी गई है। वहीं एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए उम्मीदवारों को 15 सितंबर 2026 तक का समय दिय गया है। यहां आप रेलवे जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं। जूनियर इंजीनियर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है।

Railway JE Recruitment 2026: यहां देखें जोनवाइज वैकेंसी

  • कोलकाता - 457 वैकेंसी
  • मुंबई - 411 वैकेंसी
  • चेन्नई - 362 वैकेंसी
  • प्रयागराज - 340 वैकेंसी
  • गुवाहाटी - 329 वैकेंसी
  • बेंगलुरु - 298 वैकेंसी
  • अजमेर - 252 वैकेंसी
  • गोरखपुर - 198 वैकेंसी
  • चंडीगढ़ - 183 वैकेंसी
  • जम्मू-श्रीनगर - 152 वैकेंसी
  • अहमदाबाद - 143 वैकेंसी
  • बिलासपुर - 124 वैकेंसी
  • रांची - 122 वैकेंसी
  • भोपाल - 113 वैकेंसी
  • सिकंदराबाद - 110
  • तिरुवनंतपुरम - 101
  • सिलिगुड़ी - 92
  • भुवनेश्वर - 86
  • पटना - 73
  • मालदा - 30
  • मुजफ्फरपुर - 17
  • कुल पद - 3993

Railway JE Recruitment 2026 Qualification, Age Limit

रेलवे जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग शाखा जैसे सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस आईटी में 3 वर्षीय डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री (B.E./B.Tech) होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्ती की न्यूनतम आयु 33 वर्ष और अधिकतम आयु 33 साल होना जरूरी है। इसके अलावा यहां आकरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Railway JE & DMS Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RRB Railway JE & DMS Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की छायाप्रति निकाल लें।

Railway JE Recruitment 2026 Selection Process: यहां देखें रेलवे जेई और डीएमएस के लिए सेलेक्शन

यहां उम्मीदवारों का सेलेक्सन तीन चरणों में किया जाएगा। कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित सीबीटी 2 परीक्षा के लिए पात्र होंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। फिर मेडिकल टेस्ट होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article