एजुकेशन

Punjab Police Constable Answer Key 2025: जारी हुई पंजाब पुलिस कांस्टेबल आंसर-की, जानें कब तक आएगा रिजल्ट

Punjab Police Constable Answer Key 2025 pdf released at punjabpolice.gov.in: पंजाब पुलिस विभाग ने कांस्टेबल परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Punjab Police Constable Answer Key 2025

Punjab Police Constable Answer Key 2025 pdf released at punjabpolice.gov.in: पंजाब पुलिस विभाग ने कांस्टेबल परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर आंसर-की चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी पंजाब पुलिस कांस्टेबल आंसर-की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

Punjab Police Answer Key 2025: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति

पंजाब पुलिस परीक्षा का आयोजन 4 मई से 8 जून 2025 तक किया गया था। वहीं, अब इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। यदि अभ्यर्थियों को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 23 जून तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। बता दें कि इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।

How to download Punjab Police Constable Answer Key 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर पंजाब पुलिस आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Punjab Police Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के कुल 1746 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन रिक्तियों में डिस्ट्रिक्ट पुलिस कैडर के 1261 पद और आर्म्ड पुलिस कैडर के 485 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST), फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT), मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article