एजुकेशन

Punjab Police Constable Answer Key 2024: जारी हुई पंजाब पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की आंसर की, इस लिंक से डायरेक्ट करें डाउनलोड

Punjab Police Constable Answer Key 2024: पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल परीक्षा 2024 की आंसर की जारी कर (Punjab Police Constable Answer Key) दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड (Punjab Police Constable Answer Key 2024 Download) कर लें।

Image

Punjab Police Constable Answer Key 2024: यहां डाउनलोड करें पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर की

Punjab Police Constable Answer Key 2024: पंजाब पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Punjab Police Constable Answer Key) खबर है। पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल परीक्षा 2024 की आंसर की जारी कर (Punjab Police Constable Answer Key 2024) दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें पंजाब पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा 1 जुलाई से 16 अगस्त के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं अब आंसर की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

Punjab Police Constable Answer Key: आंसर की पर आपत्ति

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक आंसर की पर आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 23 अगस्त तक का समय दिया गया है। इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रश्नानुसार 50 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। ध्यान रहे यदि प्रश्न पर आपकी आपत्ति सही पाई जाती है तो शुल्क वापस कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

Punjab Police Constable Answer Key 2024: यहां डाउनलोड करें आंसर की

  • punjabpolice.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Punjab Police Conststable Answer Key 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Punjab Police Constable Answer Key: तीन चरणों में परीक्षा

पंजाब पुलिस कांस्टेबल के पदों पर उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक पात्रता परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article